बनियाहीर में दो बाइक सवार घायल
झरिया प्रतिनिधिझरिया प्रतिनिधि झरिया सिंदरी मुख्य मार्ग पर बनियाहीर के समीप तेज रफ्तार दो बाइक सवार शनिवार को आपस मे ही टकरा गए। जिससे दोनों बाइक सवार

झरिया। झरिया सिंदरी मुख्य मार्ग पर बनियाहीर के समीप तेज रफ्तार दो बाइक सवार शनिवार को आपस मे ही टकरा गए। जिससे दोनों बाइक सवार घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने किसी तरह दोनों बाइक सवार को उठाकर झरिया के एक निजी नर्सिंग होम ले गए। जहां प्राथमिक इलाज के बाद दोनों अपने-अपने घर चले गए। घायल केंदुआडीह बस्ती निवासी शिवा पांडेय (28) वहीं दूसरे घायल जामाडोबा संतोष नगर के अब्दुल करीम अंसारी(20) बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों बाइक सवार भागा से झरिया जा रहा था। तभी दोनों ही बाइक ओवरटेक करने के चक्कर में टकराकर सड़क पर ही गिर गए।
संजोग अच्छा था कोई बड़ी दुर्घटना नही हुई।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।