Union Club Election Scheduled for June 29 Uncontested Candidates Elected यूनियन क्लब के कार्यकारी अध्यक्ष बने अजीत, Dhanbad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsUnion Club Election Scheduled for June 29 Uncontested Candidates Elected

यूनियन क्लब के कार्यकारी अध्यक्ष बने अजीत

धनबाद में यूनियन क्लब का चुनाव 29 जून को होगा। कार्यकारिणी सदस्यों के चुनाव में अजीत कुमार गुटगुटिया, विजय कुमार अग्रवाल, अमन कुमार सिंह, सरोज कुमार सिंह और राजेश सिन्हा निर्विरोध चुने गए हैं। अन्य...

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादWed, 18 June 2025 06:00 AM
share Share
Follow Us on
यूनियन क्लब के कार्यकारी अध्यक्ष बने अजीत

धनबाद, संवाददाता। यूनियन क्लब का चुनाव 29 जून को होगा। यूनियन क्लब की कार्यकारिणी छोड़कर सभी प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित किए गए हैं। यूनियन क्लब में सिर्फ कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव होगा। शेष सभी पदों पर प्रत्याशी 2025-26 के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए। मंगलवार को वैध प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन होना था। इस बीच कुछ प्रत्याशियों ने नामांकन फॉर्म जमा करने के बाद चुनाव नहीं लड़ने की बात कर नाम वापस ले लिया। वहीं कार्यकारी अध्यक्ष अजीत कुमार गुटगुटिया, सचिव विजय कुमार अग्रवाल, उपाध्यक्ष अमन कुमार सिंह, संयुक्त सचिव सरोज कुमार सिंह व कोषाध्यक्ष राजेश सिन्हा चुने गए। बता दें कि लगातार दूसरी बार आपसी सहमति से ये लोग निर्विरोध चुने गए हैं।

वहीं कार्यकारिणी के पांच पदों के लिए सात प्रत्याशी मैदान में हैं। अमित कुमार अग्रवाल, अजीत कुमार, गोपाल भट्टाचार्य, जगदीप कुमार मुखर्जी, मनोज कुमार भोजगड़िया, पवन कुमार केजरीवाल और राधा अग्रवाल चुनावी मैदान में हैं। चुनाव अधिकारी प्रवीर कृष्णा ने कहा कि कार्यकारिणी सदस्य छोड़कर सभी पदों पर प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित किए गए हैं। साथ ही कहा कि 20 जून तक सभी सदस्यों को अपना बकाया भुगतान करने की अंतिम तिथि निर्धारित है। बकाया भुगतान नहीं करने वालों को वोटिंग का अधिकार नहीं दिया जाएगा। क्लब में कुल 550 सदस्य हैं। 29 जून को वार्षिक जनरल मीटिंग होगी। इसके बाद कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव शुरू होगा। एजीएम में वर्षभर के कार्यों एवं आय का लेखा-जोखा पेश होगा। वहीं नवनिर्वाचित कार्यकारी अध्यक्ष अजीत कुमार गुटगुटिया और सचिव विजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि क्लब को पहले से अधिक सुलभ बनाना है। अभी बहुत कुछ काम करना बाकी है। आनेवाले दिनों में कई बदलाव किए जाएंगे, ताकि सदस्यों को लाभ मिल सके।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।