एके राय की प्रतिमा अनावरण आज
धनबाद में रविवार को वामपंथी नेता एके राय की प्रतिमा का अनावरण होगा। यह कार्यक्रम भाकपा (माले) के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य और पोलित ब्यूरो सदस्य आनंद महतो द्वारा किया जाएगा। इसके साथ ही मजदूर संघर्ष...

धनबाद, प्रमुख संवाददाता। सेंट्रल हॉस्पिटल गेट के सामने नूतनडीह मोड़ पर रविवार को वामपंथी नेता सह पूर्व सांसद एके राय की प्रतिमा का अनावरण होगा। यह अनावरण भाकपा (माले) महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य और पोलित ब्यूरो सदस्य आनंद महतो द्वारा किया जाएगा। मौके पर भाकपा (माले) झारखंड राज्य कमेटी द्वारा मजदूर संघर्ष संदेश यात्रा की शुरुआत की। 15 जून से 15 जुलाई तक यात्रा के दौरान झारखंड के प्रमुख श्रमिक क्षेत्रों में मजदूरों से संवाद किया जाएगा। पार्टी के पोलित ब्यूरो सदस्य हलधर महतो ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य श्रम संहिताओं की वापसी, निजीकरण पर रोक, मजदूरी सुरक्षा, कार्यस्थल सुरक्षा और ठेका प्रथा के खिलाफ आवाज बुलंद करना है।
यात्रा में पार्टी के केंद्रीय समिति, राज्य कमेटी और जिला कमेटी के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। मुख्य रूप से आनंद महतो, हलधर महतो, अरूप चटर्जी, विनोद सिंह, चंद्रदेव महतो, आर डी माझी, राजकुमार यादव आदि अलग-अलग क्षेत्रों में मजदूरों के साथ संवाद करेंगे। यात्रा गोविंदपुर, बलियापुर, सिंदरी, झरिया, बोकारो, चंदनकियारी, हजारीबाग व रामगढ़ सहित कई क्षेत्रों से गुजरेगी। नेताओं का कहना है कि मौजूदा सरकार मजदूर विरोधी नीतियां अपना रही हैं, जिसके खिलाफ यह यात्रा एक जनआंदोलन बनेगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।