नलकूप जलने से गहराया पेजल संकट
उदय रामपुर क्षेत्र के वार्ड संख्या 34 में नलकूप जलने से लगभग 2500 लोगों के लिए पेयजल संकट उत्पन्न हो गया है। स्थानीय निवासी दूसरे वार्डों में पानी के लिए दौड़ लगा रहे हैं। जल संस्थान ने टैंकर से...

नगर निगम के अंतर्गत वार्ड संख्या 34 उदयरामपुर क्षेत्र में पेयजल की आपूर्ति के लिए बने नलकूप के जलने से लगभग ढ़ाई हजार की आबादी के समक्ष पेयजल संकट खड़ा हो गया है। हालत यह है कि पेयजल के लिए लोगों को दूसरे वार्ड की दौड़ लगानी पड़ रही है। रविवार को स्थानीय निवासी रणवीर सिंह, मनोहर लाल, विकास कुमार, मनमोहन सिंह व विकास रावत ने बताया कि उदयरामपुर व कलालघाटी सहित आसपास के गांवों में सिंचाई विभाग के नलकूप संख्या 56 से पेयजल आपूर्ति होती है। दो दिन पहले नलकूप के जलने से इन जगहों की लगभग ढ़ाई हजार की आबादी के समक्ष पेयजल संकट खड़ा हो गया है।
मौके पर उन्होंने जल संस्थान से नलकूप के ठीक होने तक टैंकर से पेयजल आपूर्ति करने की मांग की। वहीं इस संबध में नलकूप खंड के सहायक अभियंता अनिल नेगी ने बताया कि नलकूप की मरम्मत का कार्य आरंभ कर दिया गया है। शीघ्र ही पेयजल आपूर्ति सुचारू कर दी जायेगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।