BJP Strengthens Booth Committees Ahead of 2025 Bihar Elections मंडल अध्यक्ष के साथ बैठक में संगठन की मजबूती पर चर्चा, Purnia Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsPurnia NewsBJP Strengthens Booth Committees Ahead of 2025 Bihar Elections

मंडल अध्यक्ष के साथ बैठक में संगठन की मजबूती पर चर्चा

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय वनभाग में सभी मंडल अध्यक्ष के साथ एक बैठक की गयी। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मनोज सि

Newswrap हिन्दुस्तान, पूर्णियाMon, 16 June 2025 01:57 AM
share Share
Follow Us on
मंडल अध्यक्ष के साथ बैठक में संगठन की मजबूती पर चर्चा

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय वनभाग में सभी मंडल अध्यक्ष के साथ एक बैठक की गयी। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मनोज सिंह ने की और उपस्थित मंडल अध्यक्ष से सभी बूथ कमेटी को विस्तार एवं मजबूत करने की विस्तृत चर्चा किया l बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष सह बिहार विधान परिषद सदस्य प्रमोद चंद्रवंशी ने उपस्थित सभी मंडल अध्यक्ष से क्रमवार बूथ कमेटी के बारे में चर्चा की l उन्होंने कहा विधानसभा चुनाव 2025 को ध्यान में रखते हुए भाजपा का बूथ कमेटी को मजबूत बनाने के दिशा में कार्य कर रही है l बिहार में फिर एक बार नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनने जा रही है lप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत उल्लेखनीय रूप से विश्व की चौथी अर्थव्यवस्था बन चुका है l विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की ओर अग्रसर हैl मोदी सरकार के 11 वर्ष अनेकों ऐतिहासिक उपलब्धियों के साथ पूरे हो रहे हैं l बैठक में जिला महामंत्री संजय पोद्दार एवं सभी प्रखंडों के भाजपा अध्यक्ष आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।