समाजसेवी के निधन से शोक व्याप्त
जानकीनगर, एक संवाददाता। नगर पंचायत जानकीनगर के चोपड़ा बाजार के 35 वर्षीय समाजसेवी मनोज सिंह के निधन से शोक व्याप्त हो गया। वे कुछ दिनों से बीमार च

जानकीनगर, एक संवाददाता।नगर पंचायत जानकीनगर के चोपड़ा बाजार के 35 वर्षीय समाजसेवी मनोज सिंह के निधन से शोक व्याप्त हो गया। वे कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। बीमारी के दौरान उनका निधन हो गया। इस अवसर पर एक शोक सभा का आयोजन किया गया। अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष रमेश पासवान ने की। शैकसभा की अध्यक्षता करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष रमेश पासवान ने कहा कि स्वर्गीय मनोज सिंह एक सामाजिक कार्यकर्ता थे । मौके पर मौजूद पूर्व मुखिया वीरेंद्र प्रसाद यादव, सुदर्शन सम्राट, संजीव यादव, प्रेम शंकर भगत, नंदलाल ठाकुर, गजेंद्र प्रसाद यादव, अशोक प्रसाद यादव, शिक्षक मनोज भूषण, रविंद्र प्रसाद सिंह आदि ने शोक जताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
......................... भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता महावीर सुरेखा का निधन पर शोक बनमनखी, संवाद सूत्र। भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता व्यवसायी महावीर सुरेखा का 91 वर्ष की उम्र में रविवार की सुबह निधन हो गया। वे पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। उनके निधन की सूचना मिलते हीं अंतिम दर्शन के लिए विधायक कृष्ण कुमार ऋषि, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष प्रफुल्ल रंजन वर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश रंजन, विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष शिव शंकर तिवारी, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष संतोष चौरसिया, वरिष्ठ भाजपा नेता अमितेश सिंह, विजय सिंह, वीर नारायण गुप्ता, जिला भाजपा से सकलदीप राजपाल, विनय शाह, मनोज सिंह समेत कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके आवास पहुंचकर पार्थिव शरीर पर श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि अपने जीवन काल के दौरान महावीर सुरेखा भारतीय जन संघ के फाउंडर मेंबर रहे। आपातकाल के दौरान वर्ष 1977 में जेल गए। वर्ष 1990 में राम जन्मभूमि विवाद में भी जेल में रहे। उनका अंतिम संस्कार मनिहारी के गंगा घाट पर किया गया जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एवं रिश्तेदार शामिल हुए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।