Water Supply Disruption in Jharia City Due to Power Issues बिजली के कारण झरिया में नही हुई जलापूर्ति, Dhanbad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsWater Supply Disruption in Jharia City Due to Power Issues

बिजली के कारण झरिया में नही हुई जलापूर्ति

झरिया शहर के लोगों को गुरुवार को पीने का पानी नहीं मिला। झमाडा की ओर से जलापूर्ति नहीं की गई, जिसके कारण लोग परेशान रहे। अधिकारियों ने बताया कि बिजली की कमी के कारण जल भंडारण नहीं हो सका। शुक्रवार को...

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादFri, 6 June 2025 05:10 AM
share Share
Follow Us on
बिजली के कारण झरिया में नही हुई जलापूर्ति

झरिया, वरीय संवाददाता। झरिया शहर के लोगों को गुरुवार को पीने का पानी नहीं मिला। झमाडा की ओर से जलापूर्ति नहीं की गई। पानी सप्लाई नही होने से लोग परेशान रहे। झमाडा के कनीय अभियंता व झमाडा जल संयंत्र के अधिकारी आशुतोष राणा ने बताया कि बिजली के कारण जल भंडारण नहीं हो पाया था। सोमवार से बिजली काफी आ जा रही है। बुधवार को काफी देर तक बिजली गायब थी। रात 12:00 बजे बिजली मिली है। उसके बाद जल भंडारण किया गया। तभी सुबह 9:00 बजे से बिजली गायब थी। अपराह्न 3:00 बजे बिजली मिलने के बाद पानी सप्लाई शुरू किया गया है।

झरिया शहर के लोगों को शुक्रवार को पानी मिल पाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।