Woman Catches Neighbor Filming Her in Shower Police Arrest Suspect बाथरूम में नहा रही महिला का बना रहा था वीडियो, पुलिस ने पकड़ा, Dhanbad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsWoman Catches Neighbor Filming Her in Shower Police Arrest Suspect

बाथरूम में नहा रही महिला का बना रहा था वीडियो, पुलिस ने पकड़ा

धनबाद में एक शादीशुदा महिला ने अपने बाथरूम में नहाते समय पड़ोसी युवक सौरभ ठाकुर को रंगेहाथ पकड़ लिया, जो उसका वीडियो बना रहा था। महिला की चीख सुनकर उसके पति ने मदद की। महिला ने धनसार थाना में शिकायत...

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादWed, 11 June 2025 06:12 AM
share Share
Follow Us on
बाथरूम में नहा रही महिला का बना रहा था वीडियो, पुलिस ने पकड़ा

धनबाद, मुख्य संवाददाता धनसार जोड़ाफाटक कब्रिस्तान रोड निवासी शादीशुदा महिला मंगलवार को बाथरूम में नहा रही थी। महिला का बाथरूम में नहाते वीडियो बना रहे पड़ोसी युवक को महिला ने रंगेहाथ पकड़ लिया। महिला ने शोर मचाया तो आरोपी सौरभ ठाकुर वहां से भाग गया। मामले की शिकायत महिला ने धनसार थाना में की है। महिला ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि कब्रिस्तान रोड में वह एक मकान में किराए पर रहती हैं। मंगलवार को वह अपने बाथरूम में नहा रही थीं। पड़ोस में रहनेवाला सौरभ ठाकुर बाथरूम की दीवार पर चढ़ कर मोबाइल से उनका नहाते हुए वीडियो बना रहा था।

महिला की नजर जब सौरभ पर पड़ी तो वह शोर मचाने लगी। दौड़ते हुए महिला के पति वहां पहुंचे। दोनों सौरभ के घर गए तो वह वीडियो बनाने की बात से मुकर गया। वीडियो भी अपने मोबाइल से मिटा दिया। मामले की शिकायत पर धनसार थाना की पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। उसका मोबाइल भी जब्त किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। इधर, सौरभ का कहना है कि उसे झूठे आरोप में फंसाया जा रहा है। उसने कोई वीडियो नहीं बनाया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।