पूरी गुणवत्ता से करें डामरीकरण कार्य: कैड़ा
भीमताल के विधायक राम सिंह कैड़ा ने चौखुटा परबडा मोटर मार्ग पर चल रहे डामरीकरण कार्य का निरीक्षण किया। इस मार्ग के लंबे समय से क्षतिग्रस्त होने के कारण ग्रामीणों और किसानों को समस्याओं का सामना करना...
भीमताल। विधायक राम सिंह कैड़ा ने गुरुवार को कसिया लेख से चौखुटा परबडा मोटर मार्ग पर चल रहे डामरीकरण के कार्य का निरीक्षण किया। विभागीय अधिकारियों को निर्माण कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ करने को निर्देशित किया। विधायक राम सिंह कैड़ा ने बताया कि यह मार्ग लंबे समय से क्षतिग्रस्त था। दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई थी। ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। क्षेत्र के किसानों को अपनी उपज मंडी पहुंचाने में परेशानी उठानी पड़ रही थी। जिसके चलते मार्ग पर डामरीकरण, सुधारीकरण और चौड़ीकरण के लिए पीएमजीएसवाई फेस तीन के अंतर्गत 5 करोड़ की स्वीकृति कराकर निर्माण कार्य शुरू किया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।