World Environment Day Celebrated at Guru Gobind Singh Public School with Tree Planting and Art Competitions जीजीपीएस में छात्र-छात्राओं ने किया पौधरोपण, Dhanbad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsWorld Environment Day Celebrated at Guru Gobind Singh Public School with Tree Planting and Art Competitions

जीजीपीएस में छात्र-छात्राओं ने किया पौधरोपण

धनबाद के गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल में बुधवार को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। प्राचार्य सुदीप ठाकुर ने पौधरोपण किया और पर्यावरण की सुरक्षा की जिम्मेदारी पर जोर दिया। बच्चों ने पर्यावरण रक्षा की...

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादThu, 19 June 2025 06:05 AM
share Share
Follow Us on
जीजीपीएस में छात्र-छात्राओं ने किया पौधरोपण

धनबाद, मुख्य संवाददाता। गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल धनबाद में बुधवार को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। प्राचार्य सुदीप ठाकुर, शिक्षकों तथा छात्र-छात्राओं ने पौधरोपण किया। प्राचार्य ने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा हम सभी की जिम्मेदारी है। हमारे वन संसाधनों को बचाए रखने के लिए हमें अधिक से अधिक पेड़ व पौधे लगाने होंगे। पर्यावरण को प्लास्टिक से होने वाले खतरे पर भी विशेष ध्यान दिलाया। बच्चों ने पर्यावरण रक्षा की शपथ ली। मौके पर बच्चों के बीच सेव अर्थ विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता हुई। नर्सरी व प्रेप के बच्चों ने पर्यावरण सुरक्षा पर सुंदर कविताएं सुनाईं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।