Dr Kunul Kandir Takes Charge as New Vice-Chancellor of Sido Kanhu Murmu University विश्वविद्यालय की नई कुलपति डॉ कुनुल कंदीर ने संभाला पद, Dumka Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDumka NewsDr Kunul Kandir Takes Charge as New Vice-Chancellor of Sido Kanhu Murmu University

विश्वविद्यालय की नई कुलपति डॉ कुनुल कंदीर ने संभाला पद

सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय की नई कुलपति डॉ कुनुल कंदीर ने गुरुवार को अपना कार्यभार संभाल लिया। उन्होंने विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉ बिमल प्रसाद सिंह से पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर...

Newswrap हिन्दुस्तान, दुमकाThu, 8 May 2025 04:22 PM
share Share
Follow Us on
विश्वविद्यालय की नई कुलपति डॉ कुनुल कंदीर ने संभाला पद

दुमका, प्रतिनिधि। सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय की नई कुलपति डॉ कुनुल कंदीर ने गुरुवार को अपने पद का कार्यभार संभाल लिया। उन्होंने विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉ बिमल प्रसाद सिंह से पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर विश्वविद्यालय के कई अधिकारी मौजूद थे। कार्यभार ग्रहण के समय डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. जैनेंद्र यादव, रजिस्ट्रार डॉ. राजीव कुमार, सीसीडीसी डॉ. अब्दुस सत्तार, वित्त सलाहकार श्री बृजनंदन ठाकुर, परीक्षा नियंत्रक डॉ. जयकुमार साह, वित्त पदाधिकारी डॉ. संजय कुमार सिन्हा सहित विश्वविद्यालय के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे। सभी ने नई कुलपति को शुभकामनाएं दीं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।