Empowerment Awareness Program for Women and Girls on Menstrual Hygiene in Dumka विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस पर जागरुकता कार्यक्रम, Dumka Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDumka NewsEmpowerment Awareness Program for Women and Girls on Menstrual Hygiene in Dumka

विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस पर जागरुकता कार्यक्रम

दुमका में विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस पर प्रखंड बाल विकास परियोजना ने महिलाओं और किशोरियों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में किशोरियों को माहवारी स्वच्छता प्रबंधन के बारे में...

Newswrap हिन्दुस्तान, दुमकाSun, 1 June 2025 04:56 PM
share Share
Follow Us on
विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस पर जागरुकता कार्यक्रम

दुमका, प्रतिनिधि। विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस के अवसर पर दुमका सदर प्रखंड सभागार में प्रखंड बाल विकास परियोजना की ओर से महिलाओं और किशोरियों के बीच प्रखंड स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। केन्द्र प्रायोजित योजना बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत महिलाओं और किशोरियों के सशक्तिकरण के लिए आयोजित इस जागरूकता कार्यक्रम में विशेष रूप से किशोरियों को माहवारी स्वच्छता के प्रबंधन को लेकर जागरूक किया गया। कार्यक्रम में अंचलाधिकारी सह बाल विकास परियोजना पदाधिकारी अमर कुमार ने कहा कि महिला सशक्तिकरण का सबसे बड़ा आधार बेटियों को बचाने और उसको पढ़ाने से है। समाज में बाल विवाह रोकने से है।

घर में बेटी पढ़ेगी तो एक परिवार शिक्षित होगा। चर्चा के क्रम में ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि उतने बड़े अभियान का नेतृत्व दो महिलाओं ने ही किया था जो महिला सशक्तिकरण का एक बड़ा उदाहरण है। केन्द्र और राज्य सरकार महिलाओं और किशोरियों के लिए कई योजनाएं चला रही है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना और सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना उन्हीं में से एक है जिसको लेकर सरकार बहुत ही सक्रिय और संवेदनशील है। कार्यक्रम में प्रखंड समन्वयक सुजाता कर्ण ने किशोरियों को माहवारी स्वच्छता प्रबंधन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मासिक धर्म को लेकर परंपरागता रुढ़िवादी धारणाओं से निकलकर चुप्पी तोड़ने और खुल कर बोलने की बात कही। इस अवसर पर कुल 35 किशोरियों को सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का प्रमाण पत्र भी दिया गया। कार्यक्रम में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और माहवारी स्वच्छता को लेकर जागरूक करने संबंधी कई अन्य गतिविधियां भी आयोजित की गई जिसमें बाल विवाह रोकने से लेकर पंचायत को बाल विवाह मुक्त करने का संकल्प भी लिया गया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी सेविका सहायिका पोषण सखी और बड़ी संख्या में किशोरियों ने भाग लिया। फोटो संख्या 33 दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत करते दुमका अंचलाधिकारी व अन्य

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।