kangana ranaut raection on sharmistha panoli arrest by west bengal police 'किसी भी बेटी के साथ...', शर्मिष्ठा पनोली के समर्थन में उतरीं BJP सांसद कंगना रनौत, क्या कहा, India News in Hindi - Hindustan
Hindi NewsIndia Newskangana ranaut raection on sharmistha panoli arrest by west bengal police

'किसी भी बेटी के साथ...', शर्मिष्ठा पनोली के समर्थन में उतरीं BJP सांसद कंगना रनौत, क्या कहा

पैगंबर मुहम्मद पर अपमानजनक टिप्पणी मामले में शर्मिष्ठा पनोली को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के खिलाफ बीजेपी सांसद कंगना रनौत शर्मिष्ठा पनोली के समर्थन में उतर आई हैं। कंगना ने पश्चिम बंगाल पुलिस और मुख्यमंत्री पर निशाना भी साधा है।

Mohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, दिल्लीSun, 1 June 2025 04:02 PM
share Share
Follow Us on
'किसी भी बेटी के साथ...', शर्मिष्ठा पनोली के समर्थन में उतरीं BJP सांसद कंगना रनौत, क्या कहा

Kangana Ranaut Reaction On Sharmishtha Panoli: बीते दिनों सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और लॉ पढ़ रही छात्रा शर्मिष्ठा पनोली नाम की एक छात्रा ने पैगंबर मुहम्मद को लेकर अपमान जनक टिप्पणी कर दी थी। उनकी इस टिप्पणी को लेकर काफी विवाद छिड़ गया। हालांकि, बाद में शर्मिष्ठा ने अपने बयान को लेकर माफी मांगते हुए वो वीडियो पोस्ट डिलीट कर दिया था। इस मामले पर विवाद तब और बढ़ गया, जब पश्चिम बंगाल पुलिस ने शर्मिष्ठा के खिलाफ मामला दर्ज कर गुरुग्राम से उसे गिरफ्तार कर लिया। इस मामले पर अब बॉलीवुड अभिनेत्री और भारतीय जनता पार्टी की सांसद कंगना रनौत, शर्मिष्ठा पनोली के समर्थन में उतर आई हैं। उन्होंने पश्चिम बंगाल पुलिस द्वारा शर्मिष्ठा की गिरफ्तारी को गलत बताया और कहा कि किसी भी बेटी के साथ ऐसा नहीं होना चाहिए।

नॉर्थ कोरिया मत बनाइये: कंगना रनौत

शर्मिष्ठा पनोली के समर्थन में उतरी बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने उनकी गिरफ्तारी को गलत बताया है। कंगना का कहना है कि कानून का इस्तेमाल करके किसी को सताना ठीक नहीं है। कंगना रनौत ने कहा कि शर्मिष्ठा ने अपनी अभद्र भाषा के लिए माफी मांग ली है और उस पोस्ट को भी डिलीट कर दिया है। उन्होंने कहा कि माफी और पोस्ट डिलीट करने के बाद भी किसी को कानून का इस्तेमाल करके सताना और उसका कैरियर खराब कर देना गलत है। इस दौरान कंगना रनौत ने पश्चिमी बंगाल पुलिस द्वारा शर्मिष्ठा की गिरफ्तारी को गलत बताते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से तंज के लहजे में कहा कि बंगाल को नॉर्थ कोरिया मत बनाइए।

ममता बनर्जी से अपील

बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से शर्मिष्ठा को रिहा करने की मांग करते हुए कहा कि उसका कैरियर सामने पड़ा है। उसे बर्बाद नहीं करना चाहिए। कंगना ने कहा कि आजकल की जनरेशन के बच्चे इसी तरह बात करते हैं। कोई अंग्रेजी में बात करता है, तो कोई हिन्दी में बात करता है। कंगना ने कहा कि मैं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से अपील करती हूं कि शर्मिष्ठा को जल्द से जल्द रिहा कर दिया जाए।

इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।