Farmers Struggle with Early Rainfall Impacting Rice Sowing in Rohan Nakshatra असमय हो रही बारिश से किसानों में बढ़ी चिंता, Dumka Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDumka NewsFarmers Struggle with Early Rainfall Impacting Rice Sowing in Rohan Nakshatra

असमय हो रही बारिश से किसानों में बढ़ी चिंता

असमय हो रही बारिश के कारण रानेश्वर में किसान धान बीज नहीं गिरा पा रहे हैं। गीली मिट्टी में बीज गिराना किसानों के लिए चुनौती बन गया है। रोहिणी नक्षत्र में बीज गिराने का उचित समय माना जाता है, लेकिन...

Newswrap हिन्दुस्तान, दुमकाSun, 8 June 2025 05:55 PM
share Share
Follow Us on
असमय हो रही बारिश से किसानों में बढ़ी चिंता

रानेश्वर। असमय हो रही बारिश किसान की चिंता बढ़ा दिया है। किसान खेतों में धान बीज गिरा नहीं पा रहे है। अक्सर जो रही बारिश खेतों को गिला कर दिया है। बीज गिराने के लिए खेतों की मिट्टी तैयार करना किसानों के लिए चुनौती बन गया है। गिला मिट्टी में धान की बीज गिरना किसान के लिए परेशानी का कारण बन गया है। किसानों के8 माने तो रोहणी नक्षत्र धान बीज गिराने की उत्तम समय माना जाता है। लेकिन इस वर्ष अत्यधिक बारिश के कारण रोहणी नक्षत्र में किसान धान बीज नहीं गिरा पाया है। किसानों के8 माने तो रोहणी नक्षत्र में उत्पन्न धान बीज की पौधा से फसल की उत्पादन सही होती है।

बीज पौधा भी पुष्ठ होता है। कीड़ा की संक्रमण नहीं होती है। लेकिन इस वर्ष रोहिणी नक्षत्र किसानों के हाथ से निकल गया। किसान इस नक्षत्र में बीज तैयार नहीं कर पाया। असमय बारिश इसका मूल कारण है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।