Woman Attempts Suicide by Consuming Pesticide After Family Dispute in Khajuri पारिवारिक कलह से परेशान महिला ने पिया विषाक्त पदार्थ, Barabanki Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBarabanki NewsWoman Attempts Suicide by Consuming Pesticide After Family Dispute in Khajuri

पारिवारिक कलह से परेशान महिला ने पिया विषाक्त पदार्थ

Barabanki News - टिकैतनगर के ग्राम खजूरी में पारिवारिक विवाद के चलते एक महिला ने कीटनाशक पी लिया। हालत गंभीर होने पर परिवार ने उसे सीएचसी टिकैतनगर में भर्ती कराया। उपचार के बाद महिला की स्थिति में सुधार हुआ और उसे...

Newswrap हिन्दुस्तान, बाराबंकीMon, 9 June 2025 04:27 PM
share Share
Follow Us on
पारिवारिक कलह से परेशान महिला ने पिया विषाक्त पदार्थ

टिकैतनगर। थाना क्षेत्र के ग्राम खजूरी में रविवार रात पारिवारिक विवाद के चलते एक महिला ने कीटनाशक पदार्थ पी लिया लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों को इसकी जानकारी हुई। परिजनों ने उसे आनन-फानन सीएचसी टिकैतनगर में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार किया जा रहा है। ग्राम खजूरी निवासी लल्लू की 45 वर्षीय पत्नी ननमता का रात करीब दस बजे किसी पारिवारिक बात को लेकर घर में विवाद हो गया था। विवाद बढ़ने पर ननमता ने गुस्से में आकर घर में रखी कीटनाशक दवा पी ली। जैसे ही परिजनों को घटना की जानकारी हुई, वह तत्काल महिला को एंबुलेंस से सीएचसी० टिकैतनगर लेकर पहुंचे।

सीएचसी में उस समय डा. विजय पटेल, डॉ. यूनुस खान व फार्मासिस्ट अश्वनी मिश्र आदि मौजूद थे। महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसका उपचार शुरू किया गया। लगभग एक घंटे तक लगातार चले उपचार के बाद महिला की स्थिति में सुधार हुआ। प्राथमिक इलाज और निगरानी के बाद महिला को खतरे से बाहर बताया गया। स्थिति सामान्य होने पर चिकित्सकों ने ननमता को घर भेज दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।