Shani Jayanti Celebrated with Grandeur at Dumka s Shani Temple शनिदेव की जयंती पर शनि मंदिर में हुई विशेष पूजा, तेलाभिषेक, Dumka Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDumka NewsShani Jayanti Celebrated with Grandeur at Dumka s Shani Temple

शनिदेव की जयंती पर शनि मंदिर में हुई विशेष पूजा, तेलाभिषेक

दुमका के शनि मंदिर में मंगलवार को शनिदेव की जयंती धूमधाम से मनाई गई। विशेष पूजा के बाद भव्य तेलाभिषेक का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने सरसों तेल, फूल-फल और काला कपड़ा अर्पित किया। मंदिर में हवन और...

Newswrap हिन्दुस्तान, दुमकाTue, 27 May 2025 05:51 PM
share Share
Follow Us on
शनिदेव की जयंती पर शनि मंदिर में हुई विशेष पूजा, तेलाभिषेक

दुमका। कुलदीप सिंह रोड़ स्थित शनि मंदिर में मंगलवार को शनिदेव की जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। मौके पर शनिदेव की विशेष पूजा-अर्चना के बाद भव्य तेलाभिषेक का आयोजन किया गया। तेलाभिषेक के लिए शनि मंदिर में सुबह से ही महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। इस पावन अनुष्ठान में भक्तों ने शनिदेव पर सरसों तेल अर्पित किया और फूल-फल के साथ काला कपड़ा, काला छाता एवं काले रंग की अन्य सामग्री चढ़ाई। सरसों तेल के साथ बड़ी संख्या में दीप जलाए गए। शनिदेव की जयंती के मौके पर मंदिर परिसर में हवन का भी आयोजन किय गया।

संध्या में महाआरती एवं 56 भोग का प्रसाद वितरण किया गया। श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और विश्वास के साथ शनिदेव की पूजा-अर्चना की। ज्ञात हो शनि जयंती का विशेष महत्व हैं। हर साल शनि जयंती कृष्ण पक्ष की अमावस्या को ही मनाई जाती हैं। मान्यता हैं कि इस दिन भगवान सूर्य देव और छाया के पुत्र शनि देव का जन्म हुआ था। शनि जयंती के दिन न्याय के देवता शनि की पूजा की जाती हैं। जो लोग शनि जयंती के दिन भगवान शनि की पूजा करते हैं। उनके उपर से साढ़ेसाती का प्रभाव दूर होती हैं। सभी पूजन अनुष्ठान शनि मंदिर के प्रधान पुजारी पवन शर्मा की देख रेख में किया गया। प्रधान पुजारी पवन शर्मा ने बताया कि शनि देव की भव्य पूजा-पाठ के साथ भंडारा का आयोजन किया जाएगा। साथ ही संध्या समय महाआरती के पश्चात भोग का विरतण किया जाएगा। इस अवसर पर शनि मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया था। मंदिर के बाहर पंडाल बनाया गया था। जहां पूजन सामग्रियों के स्टॉल लगाए गए थे। इधर कुमारपाड़ा शिवसुंदरी रोड़ स्थित शनि महाराज मंदिर में मंगलवार को धूमधाम के साथ शनि जन्मोत्सव मनाई गई। शनि जन्मोत्सव पर सुबह विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद संध्या सात बजे आरती के बाद प्रसाद का भोग लगा वितरण किया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।