21-Year-Old Commits Suicide by Jumping into Yamuna River in Mayur Vihar स्कूटी समेत यमुना में छलांग लगाकर दी जान, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi News21-Year-Old Commits Suicide by Jumping into Yamuna River in Mayur Vihar

स्कूटी समेत यमुना में छलांग लगाकर दी जान

परिजनों ने बताया कि समीर मानसिक तनाव में रहता था, पहले भी इस तरह की हरकतें कर चुका है

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीFri, 30 May 2025 08:18 PM
share Share
Follow Us on
स्कूटी समेत यमुना में छलांग लगाकर दी जान

नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। मयूर विहार इलाके में शुक्रवार सुबह 21 वर्षीय युवक ने यमुना खादर में स्कूटी समेत छलांग लगाकर जान दे दी। शुरुआती जांच में आत्महत्या की बात सामने आई है। मृतक की पहचान मंडावली फाजलपुर निवासी समीर के रूप में हुई है। पुलिस ने शव और स्कूटी को गोताखोरों व क्रेन की मदद से यमुना से बाहर निकलवाया। इसके बाद एलबीएस अस्पताल में शव का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों ने पूछताछ में बताया कि समीर मानसिक तनाव में रहता था। पहले भी इस तरह की हरकतें कर चुका है। परिजन ने किसी तरह की साजिश की आशंका होने से इंकार किया है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। मृतक का दोस्त नाजिम ने बताया कि वह समीर के साथ रोज की तरह सुबह यमुना खादर घूमने गया था। उस दौरान समीर नशे की हालत में था। उसने खुद ही यमुना खादर की ओर जाने की जिद की थी। नाजिम को यमुना खादर से 50 मीटर पहले उतार दिया। इसके बाद समीर स्कूटी समेत यमुना में कूद गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।