Hindi NewsJharkhand NewsGarhwa NewsBJP Farmers Front Supports One Nation One Election Concept in Kandi
एक राष्ट्र एक चुनाव को ले सौंपा समर्थन पत्र
कांडी में भाजपा किसान मोर्चा के सदस्य रामलाल दुबे के नेतृत्व में कई भाजपाइयों ने एक राष्ट्र एक चुनाव के समर्थन में महामहिम राष्ट्रपति को पत्र सौंपा। उन्होंने कहा कि इस संकल्पना से देश की कई समस्याएं...
Newswrap हिन्दुस्तान, गढ़वाWed, 18 June 2025 12:51 AM

कांडी। प्रखंड कार्यालय पर मंगलवार को भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य रामलाल दुबे के नेतृत्व में कई भाजपाइयों ने एक राष्ट्र एक चुनाव की संकल्पना का समर्थन पत्र महामहिम राष्ट्रपति के नाम बीडीओ राकेश सहाय को सौंपा। उस दौरान उन्होंने कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव से देश की कई समस्याएं दूर होगी। देश आर्थिक विकास की ओर अग्रसारित होगा । उक्त मौके पर राजेंद्र पांडेय, मुखिया ललित बैठा, विनोद प्रसाद सहित कई अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।