Farmers Union Goes on Indefinite Strike Over Payment Demands in Badgad अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए कृषक मित्र, Garhwa Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGarhwa NewsFarmers Union Goes on Indefinite Strike Over Payment Demands in Badgad

अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए कृषक मित्र

बड़गड़ के कृषक मित्र अपनी मांगों को लेकर सोमवार से अनिश्चितकाल हड़ताल पर चले गए हैं। उन्होंने बकाया प्रोत्साहन राशि के भुगतान के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं...

Newswrap हिन्दुस्तान, गढ़वाTue, 3 June 2025 01:11 AM
share Share
Follow Us on
अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए कृषक मित्र

बड़गड़। प्रखंड के कृषक मित्र अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार से अनिश्चितकाल हड़ताल पर चले गए। उक्त संबंध में कृषक मित्रों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी की अनुपस्थिति में प्रभारी प्रधान सहायक हिमांशु पंडित को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि प्रखंड के सभी कृषक मित्र प्रदेश अध्यक्ष और जिला अध्यक्ष के निर्देश पर बकाया प्रोत्साहन राशि भुगतान नहीं किए जाने व अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर जाने के लिए बाध्य हैं। जब तक बकाया प्रोत्साहन राशि का भुगतान नहीं होता और मांगे पूरी नहीं होती है तब तक उनका हड़ताल जारी रहेगी। कृषक मित्र के हड़ताल पर चले जाने से कई प्रकार के कृषि कार्य व योजनाएं प्रभावित होंगी।

मौके पर कृषक मित्र संघ के प्रखंड अध्यक्ष अशोक यादव, आलोईस कुजूर, राजेश बाखला, देवनिस खलखो , आनंदीप गिद्ध, आनंद लकड़ा, विकास मुंडा, सत्यानंद बाखला सहित अन्य उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।