Woman Files Case Against Husband and In-Laws for Dowry Harassment and Assault पांच पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज , Gorakhpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsWoman Files Case Against Husband and In-Laws for Dowry Harassment and Assault

पांच पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज

Gorakhpur News - पिपराइच,हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के ग्राम हरपुर निवासी विवाहिता अंगीरा देवी ने पति समेत पांच लोगों

Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुरFri, 13 June 2025 07:06 PM
share Share
Follow Us on
पांच पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज

पिपराइच। क्षेत्र के ग्राम हरपुर निवासी विवाहिता अंगीरा देवी ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ मारपीट ,धमकी तथा दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है। विवाहिता का मायका इसी थानाक्षेत्र के नवीपुर में है। आरोप है कि एक साल पहले युवती की शादी हरपुर निवासी कार्तिक से हुई थी। ससुराल पक्ष द्वारा कम दहेज को लेकर आए दिन मानसिक उत्पीड़न किया जाने लगा। दहेज में एक बाइक व एक लाख रुपए की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जाता रहा। छह जून की शाम उक्त दहेज की मांग को लेकर पति कार्तिक , सास शारदा देवी, ससुर सुदामा, देवर करन व ननद पूनम ने मारपीट कर घर से निकाल दिया और जान-माल की धमकी भी दी।

पुलिस ने पांच के विरुद्ध केस दर्ज किया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।