Literacy Class and Empowerment Awareness Camp Organized in Kandi School बच्चों को अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति सचेत रहना चाहिए: रामनरेश, Garhwa Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGarhwa NewsLiteracy Class and Empowerment Awareness Camp Organized in Kandi School

बच्चों को अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति सचेत रहना चाहिए: रामनरेश

फोटो कांडी एक: जागरूकता शिविर में उपस्थित छात्र जिला विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशानुसार बुधवार को राजकीयकृत जमा दो उच्च विद्यालय कांडी में लिटरेस

Newswrap हिन्दुस्तान, गढ़वाWed, 14 May 2025 05:46 PM
share Share
Follow Us on
बच्चों को अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति सचेत रहना चाहिए: रामनरेश

कांडी, प्रतिनिधि। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशानुसार बुधवार को राजकीयकृत प्लस टू विद्यालय कांडी में लिटरेसी क्लास सह सशक्तिकरण जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल लिटरेसी क्लब के प्रभारी शिक्षक राम प्रसाद पाठक ने की। यह कार्यक्रम पीएलवी रामनरेश मेहता, परशुराम, कृष्ण यादव, नवनीत कुमार दुबे की ओर से किया गया। कार्यक्रम के दौरान विधिक सहायता केंद्र कांडी के संचालक रामनरेश मेहता ने कहा की बच्चों को अपने अधिकारों और समाज, देश और कर्तव्यों के प्रति सचेत रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज में अभी भी बहुत सारी कुरीतियां मसलन डायन प्रथा, बाल विवाह व अन्य अंधविश्वास विद्यमान हैं।

उन्हें दूर करने में खासकर लड़कियां तार्किकता व वैज्ञानिक चेतन के माध्यम से अहम भूमिका निभा सकती हैं। इन्हीं अंधविश्वास और कुरीतियों को दूर करने के लिए सावित्रीबाई फुले ने सामाजिक विरोध के बावजूद लड़कियों के लिए भारत का पहला विद्यालय खोला। उन्हें समाज में बराबरी का स्थान दिलाने में पुरजोर संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि आज के समय की सबसे बड़ी समस्याओं में से एक जलवायु परिवर्तन है। उनके बारे में शिक्षक रामप्रसाद और पीएलवी रामनरेश ने विशेष जोर देते हुए कहा वैज्ञानिक चेतना के साथ-साथ प्रकृति और पर्यावरण के प्रति अधिक संवेदनशील होने की जरूरत है। उससे इन समस्याओं को दूर किया जा सकेगा। उसके अलावा मौलिक कर्तव्य, मौलिक अधिकार व विधिक सहायता केंद्र के माध्यम से मिलने वाली सहायता के बारे में बताया गया। लिटरेसी क्लास सह सशक्तिकरण जागरूकता शिविर में मुख्य रूप से शिक्षक विद्यासागर आशीष, रंजीत पासवान, उपेंद्र राम, चंदन कुमार तिवारी, दिलीप कुमार सहित स्कूल विद्यार्थी शामिल हुए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।