वज्रपात से गायों की मौत
कांडी प्रखंड में तेज गर्जन और आंधी के साथ बारिश हुई। वज्रपात से सेतो गांव के दो किसानों की गायों की मौत हो गई और आम की फसल को नुकसान पहुंचा। आंधी में आम के पेड़ों की डालियाँ टूट गईं। मौसम में नमी आई,...

कांडी। प्रखंड में दोपहर बाद साढ़े तीन बजे से आधा घंटा तक तेज गर्जन व आंधी के साथ बारिश हुई। वज्रपात होने से सेतो गांव के नाजिर अंसारी व रमजान अंसारी का एक-एक गाय की मौत हो गई। साथ ही आंधी तूफान से आम की फसल को नुकसान हुआ है। आंधी में आम के पेड़ का डाली टूट गए। आम का फसल जमीन पर टूटकर बिखर गया। मौसम में बदलाव होने से लोगों ने तेज गर्मी व उमस से राहत की सांस ली है। मौसम में नमी आयी है। बारिस शुरू होते ही प्रखंड क्षेत्र में बिजली गुल हो गयी है।
रात तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं होने पर लोगों को परेशानी हो सकती है। प्रखंड के पहाड़ी क्षेत्र में कम बारिश हुई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।