कांग्रेस पार्टी की ओर से 18 जून को निकाली जाएगी ‘संविधान बचाओ पदयात्रा
बहरागोड़ा में कांग्रेस पार्टी ने 18 जून को 'संविधान बचाओ कार्यक्रम' की तैयारी के तहत एक प्रेस वार्ता आयोजित की। प्रदेश सचिव तापस चटर्जी ने बताया कि यह कार्यक्रम संविधान के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए...
बहरागोड़ा।सोमवार को बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत एन एच 49 किनारे अवस्थित वैद्यनाथ प्लेस पर कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव सह बहरागोड़ा प्रखंड पर्यवेक्षक तापस चटर्जी की ओर से एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई। जिसमें 18 जून को प्रखंड स्तर में होने वाले संविधान बचाओ कार्यक्रम के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की गई. साथ ही देश के संविधान को बचाने और नागरिकों में इसके महत्व को लेकर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से कांग्रेस पार्टी द्वारा बहरागोड़ा में 'संविधान बचाओ पदयात्रा' का आयोजन किया जा रहा है। इसको लेकर पार्टी ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।तापस चटर्जी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह पदयात्रा बहरागोड़ा के राष्ट्रीय उच्च पथ से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार तक निकाली जाएगी।
इस दौरान पार्टी के जिला एवं प्रदेश स्तर के कई वरिष्ठ पदाधिकारी भी शामिल रहेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि संविधान हमारे देश की आत्मा है जो हर नागरिक को अधिकार और सम्मान देता है। लेकिन आज देश में इसके मूल मूल्यों पर खतरा मंडरा रहा है.इसी को लेकर जनता के बीच जाकर उन्हें संविधान के प्रति जागरूक करने के लिए यह पदयात्रा निकाली जा रही है। साथ ही उन्होंने कहा आम नागरिकों से भी अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस यात्रा में शामिल होकर इसे सफल बनाएं और संविधान की रक्षा के लिए एकजुटता दिखाएं। उन्होंने यह भी बताया कि संविधान बचाओ अभियान के तहत जिले और प्रखंडों में लगातार जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। वहीं प्रेस वार्ता में प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष बिमल बारिक, तापस महापात्र,निखिल करण, अर्नव नायक, आनंद सेनापति, शेखर नायक समेत कांग्रेस के कई स्थानीय नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।