Ghatshila College Celebrates Nazrul Islam s Birth Anniversary with Seminar घाटशिला महाविद्यालय में काजी नजरुल इस्लाम पर संगोष्ठी आयोजित, Ghatsila Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGhatsila NewsGhatshila College Celebrates Nazrul Islam s Birth Anniversary with Seminar

घाटशिला महाविद्यालय में काजी नजरुल इस्लाम पर संगोष्ठी आयोजित

घाटशिला महाविद्यालय के बंगला विभाग ने काजी नजरुल इस्लाम के जन्मदिन पर एक संगोष्ठी आयोजित की। प्राचार्य डॉ पीके गुप्ता की अध्यक्षता में इस कार्यक्रम में साहित्यकार वीरेंद्रनाथ घोष मुख्य वक्ता थे। इस...

Newswrap हिन्दुस्तान, घाटशिलाMon, 26 May 2025 05:18 PM
share Share
Follow Us on
घाटशिला महाविद्यालय में काजी नजरुल इस्लाम पर संगोष्ठी आयोजित

घाटशिला। घाटशिला महाविद्यालय के बंगला विभाग ने काजी नजरुल इस्लाम के जन्मदिन के उपलक्ष्य में एक संगोष्ठी का आयोजन किया जिसकी अध्यक्षता प्राचार्य डॉ पीके गुप्ता ने किया। मुख्य वक्ता के रूप में घाटशिला महाविद्यालय के पूर्व छात्र और बंगला के स्थानीय साहित्यकार वीरेंद्रनाथ घोष शामिल हुए। सर्वप्रथम उपस्थित शिक्षकों ने दीप प्रज्वलित कर एवं नजरुल इस्लाम के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि निवेदित किया। डॉ संदीप चंद्रा, सपना आस, मल्लिका शर्मा और शर्मिष्ठा पात्रा ने सामूहिक स्वागत गीत प्रस्तुत किया। प्राचार्य ने मुख्य अतिथि रवींद्रनाथ घोष को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। स्वागत वक्तव्य प्राचार्य डॉ पीके गुप्ता ने दिया।

बंगला के शिक्षक सैकत दे ने काजी नजरुल इस्लाम की कविता विद्रोही का पाठ किया। राजनीति विज्ञान के शिक्षक प्रो0 इंदल पासवान ने अपने वक्तव्य में कहा कि विद्रोही कवि नजरुल इस्लाम का संघर्ष बहुत गहरा था इसीलिए उन्होंने प्रत्येक क्षेत्र में इतनी ऊंचाइयां हासिल की। उन्होंने प्रस्ताव दिया कि उनके जीवन यात्रा को हिंदी, संथाली और अंग्रेजी में अनुवाद कर विद्यार्थियों के लिए सुलभ कराया जाना चाहिए। मुख्य अतिथि ने अपने वक्तव्य में नजरुल इस्लाम के जीवन, व्यक्तिव और संघर्ष पर विस्तार से चर्चा किया। उन्होंने कहा कि विद्रोही कवि वैविध्य गुणों के धनी व्यक्तित्व थे। उनका जीवन संघर्ष और कृतित्व अनंतकाल तक पीढ़ियों को प्रभावित करता रहेगा। समारोह में वीरेंद्रनाथ घोष ने अपनी लिखित किताब भारत भास्कर प्राचार्य को सप्रेम भेंट किया। कार्यक्रम का संचालन और कार्यक्रम परिचिति बंगला विभाग के अध्यक्ष डॉ संदीप चंद्रा ने किया और धन्यवाद ज्ञापन प्रो सरयू पॉल ने किया। मौके पर डॉ दिलचंद राम, डॉ एस पी सिंह, प्रो विकाश मुंडा, डॉ संजेश तिवारी,डॉ कन्हाई बारीक, डॉ चिरंतन महतो, बसंती मार्दी, माणिक मार्डी सहित काफी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।