महिलाओं ने अखंड सौभाग्य के लिए की वट सावित्री पूजा
मुसाबनी में सोमवार को वट सावित्री का पर्व धूमधाम से मनाया गया। महिलाओं ने वट वृक्ष की पूजा कर पतियों की दीर्घायु की कामना की। पूजा के दौरान महिलाएं सज संवर कर भगवान विष्णु की विधिविधान से पूजा-अर्चना...
मुसाबनी। मुसाबनी प्रखंड में सोमवार को वट सावित्री का पर्व धूमधाम से मनाया गया। मुसाबनी नंबर 1शिव मंदिर, मेड़िया काली मंदिर, विश्वनाथ मंदिर मुसाबनी नंबर 3, महाकालेश्वर मंदिर, न्यू कॉलोनी आदि धार्मिक स्थलों पर महिलाओं ने वट वृक्ष की पूजा कर पतियों के दीर्घायु की कामना की। शहर व कस्बे के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं ने व्रत रख भगवान विष्णु की विधिविधान से पूजा-अर्चना की और उनसे सौभाग्यवती होने का आशीर्वाद मांगा। महिलाएं सुबह से ही सजने संवरने लगी थी। अक्षत रोली से तिलक करने के बाद महिलाओं ने पंचामृत से भगवान विष्णु का पूजन वंदन किया। वट वृक्ष में धागा लपेटते हुए महिलाओं ने अखंड सौभाग्य की कामना कर व्रत रखा।
पूजन-अर्चन कर महिलाओं ने पति की दीर्घायु के साथ ही परिवार में सुख-समृद्धि की कामना की। पूजा अर्चना के बाद महिलाओं ने पंडित से वट सावित्री की कथा सुनी।सुबह से ही वट वृक्ष के नीचे महिलाओं की भीड़ लगने लगी थी। महिलाओं ने वट वृक्ष की परिक्रमा कर विधिविधान से पूजन वंदन किया। वट सावित्री पूजा के बाद बरगद पेड़ के नीचे पहुंचकर महिलाओं ने वट सावित्री पूजन कर दान पुण्य देकर अखंड सौभाग्य की भी कामना की ।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।