लोबिन सबर का झामुमो ने किया स्वागत
मुसाबनी प्रखंड क्षेत्र के सोहदा निवासी वरिष्ठ झारखंड मुक्ति मोर्चा नेता लोबिन सबर को आदिम जनजाति उत्थान मंच का जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर जोरदार स्वागत किया गया। प्रधान सोरेन ने कहा कि यह पार्टी के लिए...

मुसाबनी। मुसाबनी प्रखंड क्षेत्र के सोहदा निवासी वरिष्ठ झारखंड मुक्ति मोर्चा नेता लोबिन सबर को आदिम जनजाति उत्थान मंच का जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर मुसाबनी प्रखंड अध्यक्ष प्रधान सोरेन के नेतृत्व उनका जोरदार तरीके से स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रधान सोरेन एवं पार्टी नेताओं द्वारा पुष्प गुच्छा और माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रधान सोरेन ने कहा कि लोबिन सबर पार्टी के एक वरिष्ठ नेता है एवं समर्पण के साथ पार्टी के लिए काम करते हैं, उनका जिला अध्यक्ष बनाया जाना पार्टी के लिए भी गर्व की बात है। वही लोबिन सबर ने कहा कि मुझे जो जिम्मेदारी दी गई है, उसे पूरी निष्ठा के साथ निभाएंग और पिछड़े लोगों के उत्थान के लिए काम करेंगे।
इस मौके पर मुख्य रूप से झारखंड आंदोलनकारी पूर्व मुखिया जयपाल माझी, झारखंड आंदोलनकारी दामा बेसरा, वरिष्ठ नेता संजीवन पातर, प्रखंड सचिव महेश्वर हांसदा, अमन मुर्मू, सोमाय सोरेन, सोमाय टुडू, शेख सलीम, अब्दुल मोहिद, अरशद राजा, बिराम मुर्मू, सुभाष पातर, कान्हु टुडू सहित झामुमो कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।