District Administration Rescues Two Teen Girls from Andaman and Nicobar Islands अंडमान-निकोबार से सकुशल गुमला लौटीं दो किशोरियां, Ghumla Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGhumla NewsDistrict Administration Rescues Two Teen Girls from Andaman and Nicobar Islands

अंडमान-निकोबार से सकुशल गुमला लौटीं दो किशोरियां

गुमला प्रतिनिधि। अंडमान-निकोबार से सकुशल गुमला लौटीं दो किशोरियांअंडमान-निकोबार से सकुशल गुमला लौटीं दो किशोरियांअंडमान-निकोबार से सकुशल गुमला लौटीं द

Newswrap हिन्दुस्तान, गुमलाSat, 31 May 2025 12:38 AM
share Share
Follow Us on
अंडमान-निकोबार से सकुशल गुमला लौटीं दो किशोरियां

गुमला प्रतिनिधि। जिला प्रशासन की सक्रिय पहल पर अंडमान-निकोबार से दो किशोरियों को सकुशल गुमला लाया गया। इनमें एक किशोरी को लगभग पांच वर्ष पूर्व उसके ही परिजन अंडमान ले गए थे और वहां घरेलू कार्य में लगा दिया गया था। वहीं दूसरी किशोरी को एक वर्ष पूर्व पढ़ाई का भरोसा देकर निकोबार ले जाया गया,लेकिन वहां उसे एक फैक्ट्री में काम पर लगा दिया गया। इन दोनों मामलों में अंडमान-निकोबार के जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा किशोरियों को बालिका गृह में रखा गया। इसके बाद वहां की प्रशासन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गुमला जिला प्रशासन से संपर्क कर समाधान का आग्रह किया।जिला

बाल संरक्षण पदाधिकारी अमर कुमार की संजीदगी से परिजनों की पहचान कर ली गई। प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों किशोरियों को गुमला लाया गया। इनमें से एक को परिजन को सौंप दिया गया,जबकि दूसरी को फिलहाल बालिका गृह में रखा गया है। बाल संरक्षण इकाई उसके पुनर्वास और सहायता की दिशा में प्रयासरत है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।