Saket Minj Wins Gold Medal at Khelo India Youth Games 2025 साकेत मिंज ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स में जीता स्वर्ण, Ghumla Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGhumla NewsSaket Minj Wins Gold Medal at Khelo India Youth Games 2025

साकेत मिंज ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स में जीता स्वर्ण

200 मीटर दौड़ में 21.54 सेकंड का प्रदर्शन 200 मीटर दौड़ में 21.54 सेकंड का प्रदर्शन 200 मीटर दौड़ में 21.54 सेकंड का प्रदर्शन 200 मीटर दौड़ में 21.5

Newswrap हिन्दुस्तान, गुमलाThu, 15 May 2025 12:20 AM
share Share
Follow Us on
साकेत मिंज ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स में जीता स्वर्ण

गुमला, संवाददाता । जिले के सिसई प्रखंड के सकरौली महुआडीपा गांव के धावक साकेत मिंज ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स -2025 में झारखंड का प्रतिनिधित्व करते हुए अंडर-18 बालक वर्ग की 200 मीटर दौड़ में 21.54 सेकंड का समय तय कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। साकेत की इस शानदार उपलब्धि ने न सिर्फ गुमला बल्कि पूरे झारखंड को गौरवान्वित किया है। ग्रामीण पृष्ठभूमि से आने वाले साकेत की माता खेतिहर मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करती हैं। विषम आर्थिक परिस्थितियों में भी साकेत ने हार नहीं मानी और बेसिक ट्रेनिंग डे बोर्डिंग प्रशिक्षण केंद्र महुआडीपा में लगातार पांच वर्षों तक कठिन परिश्रम और नियमित अभ्यास से अपनी प्रतिभा को निखारा।

वर्ष 2022 में उसकी काबिलियत को देखते हुए उनका चयन स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई), रांची में किया गया। साकेत की यह सफलता उन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है जो सीमित संसाधनों के बावजूद कुछ बड़ा करने का सपना देखते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।