Serious Accident Speeding Bike Crashes into Wall in Bihar तेज रफ्तार बाइक दीवार से टकराई, युवक घायल, Ghumla Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGhumla NewsSerious Accident Speeding Bike Crashes into Wall in Bihar

तेज रफ्तार बाइक दीवार से टकराई, युवक घायल

भरनो थाना क्षेत्र के लालटोली गांव में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गई। हादसे में 22 वर्षीय मनोज उरांव गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय ग्रामीणों ने भरनो स्वास्थ्य केंद्र...

Newswrap हिन्दुस्तान, गुमलाMon, 2 June 2025 12:16 AM
share Share
Follow Us on
तेज रफ्तार बाइक दीवार से टकराई, युवक घायल

भरनो। भरनो थाना क्षेत्र के लालटोली गांव के समीप शनिवार देर शाम तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर अर्द्धनिर्मित मकान की दीवार से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार मनोज उरांव (22 वर्ष) ग्राम टेटगाटोली निवासी गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायल युवक को तत्काल भरनो स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां उसका इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार मनोज जतरगड़ी बाजार से बाइक से लौट रहा था। अत्यधिक गति के कारण वह नियंत्रण खो बैठा और सीधे दीवार से जा भिड़ा। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। हादसे के दौरान मौके पर खड़े एक बच्चे को भी चोट लगी है।

फिलहाल युवक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।