Serious Road Accident in Ranchi-Gumla NH-43 Biker Injured भरनो में सड़क हादसे में बाइक सवार युवक जख्मी, रिम्स रेफर, Ghumla Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGhumla NewsSerious Road Accident in Ranchi-Gumla NH-43 Biker Injured

भरनो में सड़क हादसे में बाइक सवार युवक जख्मी, रिम्स रेफर

रांची-गुमला मुख्य मार्ग एनएच-43 पर भरनो थाना क्षेत्र के कुसुम्बाहा बाजार के पास एक सड़क दुर्घटना में 23 वर्षीय राधेश्याम उरांव गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक से लौटते समय एक वाहन ने उसे टक्कर मारी।...

Newswrap हिन्दुस्तान, गुमलाSun, 15 June 2025 12:41 AM
share Share
Follow Us on
भरनो में सड़क हादसे में बाइक सवार युवक जख्मी, रिम्स रेफर

भरनो। रांची-गुमला मुख्य मार्ग एनएच-43 पर भरनो थाना क्षेत्र के कुसुम्बाहा बाजार के पास शुक्रवार देर शाम सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार बोडो कुसुमटोली निवासी 23 वर्षीय राधेश्याम उरांव अपने एक दोस्त को भड़गांव छोड़ने के बाद अकेले बाइक से वापस लौट रहा था। इसी दौरान कुसुम्बाहा बाजार के समीप एक वाहन ने उसे पीछे से जोरदार टक्कर मार दी और फरार हो गया।हादसे में राधेश्याम उरांव सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत उसे एक निजी वाहन की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र,भरनो पहुंचाया।

प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे रिम्स रांची रेफर कर दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।