BJP Workers Pay Tribute to Ahmedabad Plane Crash Victims with Tree Planting Ceremony अहमदाबाद हादसे में दिवंगत लोगों याद में किया पौधरोपण, Rudrapur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsRudrapur NewsBJP Workers Pay Tribute to Ahmedabad Plane Crash Victims with Tree Planting Ceremony

अहमदाबाद हादसे में दिवंगत लोगों याद में किया पौधरोपण

काशीपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अहमदाबाद विमान दुर्घटना में दिवंगत लोगों की आत्मा की शांति के लिए मोक्ष धाम परिसर में पौधा लगाया। भाजपा नगर मंडल कोषाध्यक्ष धीरज वर्मा ने कहा कि 2025 भारतीयों के लिए...

Newswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुरSun, 15 June 2025 12:57 PM
share Share
Follow Us on
अहमदाबाद हादसे में दिवंगत लोगों याद में किया पौधरोपण

काशीपुर l नगर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अहमदाबाद विमान दुर्घटना में दिवंगत हुए लोगों की आत्मा की शांति के लिए मोक्ष धाम परिसर में पौधा लगाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान भाजपा नगर मंडल कोषाध्यक्ष धीरज वर्मा ने कहा कि साल 2025 हम भारतीयों के लिए मुश्किलों से भरा रहा है। पहले पहलगाम हमला, फिर आईपीएल समाप्ति पर भगदड़ और अब ये प्लेन क्रैश सारी घटनाओं में न जाने कितने मासूमो की जान चली गई। विभिन्न हादसों में जान गवाने वाले लोगों की आत्मा की शांति के लिए पौधरोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गयाl मौके पर भाजपा नगर मंडल कोषाध्यक्ष धीरज वर्मा , भाजपा नगर मंडल उपाध्यक्ष श्याम, नगर मंडल पूर्व महामंत्री विपिन अरोड़ा,पार्षद रवि प्रजापति, पार्षद सुरेश सैनी आदि मौजूद रहेl

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।