Accident in Santkabir Nagar PRV Vehicle Collides with Trailer Two Injured ट्रेलर ने पीआरवी वाहन में मारी टक्कर, पुलिस कर्मी व चालक घायल, Santkabir-nagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSantkabir-nagar NewsAccident in Santkabir Nagar PRV Vehicle Collides with Trailer Two Injured

ट्रेलर ने पीआरवी वाहन में मारी टक्कर, पुलिस कर्मी व चालक घायल

Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर में एक पीआरवी वाहन को ट्रेलर ने टक्कर मार दी जिससे वह अनियंत्रित होकर दूसरी लेन में चला गया। फिर एक और ट्रेलर ने उसे टक्कर मारी। इस दुर्घटना में हेड कांस्टेबल मोहन प्रजापति और होमगार्ड चालक...

Newswrap हिन्दुस्तान, संतकबीरनगरSun, 15 June 2025 12:52 PM
share Share
Follow Us on
ट्रेलर ने पीआरवी वाहन में मारी टक्कर, पुलिस कर्मी व चालक घायल

संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में कोतवाली थाना क्षेत्र के मगहर दुर्गा मंदिर चौराहे पर रविवार को दूसरी लेन में मुड़ रहे पीआरवी वाहन में ट्रेलर ने टक्कर मार दी। इससे अनियंत्रित होकर पीआरवी वाहन दूसरी लेन में पहुंच गया। उसे फिर दूसरे ट्रेलर ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में एक सिपाही व चालक घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रविवार को सुबह 6:30 बजे एक पीआरवी वाहन हाइवे पर भ्रमण पर था। इस पर हेड कांस्टेबल मोहन प्रजापति, कांस्टेबल अजीजुल्लाह खान तथा होमगार्ड चालक रशीद अहमद मौजूद थे। मगहर दुर्गा मंदिर चौराहा पहुंचने पर वाहन वापस खलीलाबाद की तरफ मुड़ने लगा।

इसी दौरान गोरखपुर की तरफ से आ रहे एक ट्रेलर ने पीआरवी वाहन में टक्कर मार दी। इससे पपीआरवी वाहन अनियंत्रित हो गया और अनियंत्रित होकर वापस गोरखपुर जाने वाली लेन में पहुंच गया। इसी दौरान गोरखपुर की तरफ जा रहे ट्रेलर ने बाई तरफ से बीचो-बीच जोरदार टक्कर मार दिया जिससे वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में हेड कांस्टेबल मोहन प्रजापति व होमगार्ड चालक रशीद अहमद को चोटे आई हैं। जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। एक ट्रेलर को मय चालक पकड़ लिया गया है। दूसरा टेलर गोरखपुर की तरफ भाग निकला।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।