भाजपा के 11 वर्ष सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित : राजीव सिसोदिया
Bijnor News - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने 11 वर्षों में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई। दयानंद वैदिक कन्या इंटर कॉलेज में आयोजित सभा में नेताओं ने मोदी सरकार...

नगीना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल व दूरदर्शी नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित भाजपा सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया गया। मोहल्ला सरायमीर स्थित दयानंद वैदिक कन्या इंटर कॉलेज के सभागार में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव सिसोदिया, मुख्य वक्ता पूर्व जिला उपाध्यक्ष अजीत अग्रवाल रहे। कार्यक्रम में पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रभात चंद गुप्ता,वरिष्ठ नेता चौधरी दिग्विजय, पूर्व नगर अध्यक्ष लाला विनोद अग्रवाल आधुनिक भारत सरकार की उपलब्धियां को गिनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अंजलि सौरभ मित्तल व पंडित सचिन शर्मा के संचालन में मुख्य अतिथि व मुख्य वक्ता ने बताया कि मोदी सरकार ने विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए ‘अंत्योदय को अपना ध्येय बनाया और अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचा कर सच्चे गरीब-कल्याण को प्राथमिकता दी।
कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष शिव शंकर सक्सेना,ओमपाल सैनी,अमित गुप्ता, मंडल महामंत्री अभिषेक अग्रवाल, अरुण शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष प्रहलाद कुशवाहा, डा.भूपेश, रोहित रवि, लवी मित्तल,सौरभ मित्तल, शाकुंभरी देवी, इंदु ठुकराल, अनुज वर्मा, शिवचरण सैनी, शीतल जोशी, हरिश्चंद्र सैनी, शिव मिगलानी, नीरज कर्णवाल, राजकुमार शेट्टी, दिनेश चौधरी, गोपाल शर्मा, मोहित गर्ग, जमीलउद्दीन अंसारी, आलमगीर काजमी, अनवर कुरैशी, हरमीत मल्होत्रा, शीतल जोशी, ठाकुर जितेंद्र, पंकज चौहान, अतुल भारती ,चंद्र प्रकाश, हरिराम आदि वरिष्ठ पदाधिकारीगण व देव तुल्य कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में भाग लिया। अंत में मंडल अध्यक्ष अंजलि सौरव मित्तल ने सभा में आए सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।