महिला की मौत, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका
Varanasi News - मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के मुबारकपुर में 42 वर्षीय दलित महिला अनीता देवी का शव चारपाई पर मिला। पुलिस ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है। महिला का पति एक साल पहले निधन हो चुका था। घटनास्थल से...

मिर्जामुराद, संवाद। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के मुबारकपुर में रविवार सुबह कमरे में 42 वर्षीय दलित महिला अनीता देवी का शव चारपाई पर मिला। चारपाई से आधी लाश लटकी हुई थी, कपड़े अस्तव्यस्त थे। लोगों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है। नि:संतान महिला के पति गंगाराम का भी निधन एक साल पहले हो चुका है। अनीता के साथ उसका भांजा भी रहता है। सुबह भांजे ने देखा कि अनीता मृत पड़ी थी। सूचना मिलते ही ग्रामीण भी जुट गए। घटना की जानकारी मिलते ही मिर्जामुराद पुलिस फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुंची। मौके से साक्ष्य जुटाए गए।
जिस जगह पर महिला की लाश मिली, वहां उसकी चूड़ियां टूटी मिली। मुंह से खून निकल रहा था। मौके पर देसी शराब के तीन खाली पाउच मिले। अनीता भी शराब पीने की आदी थी। आशंका है कि रात में कोई और भी उसके साथ शराब पी रहा था। महिला के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी। हालांकि पुलिस के मुताबिक शराब पीने से महिला की मौत हुई है। डीसीपी गोमती जोन आकाश पटेल का कहना है कि शव पर कोई चोट के निशान नहीं मिले। लड़खड़ा कर गिरने से मौत की आशंका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही उसकी मौत का कारण पता चलेगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जक्खिनी निवासी महिला के भाई ने भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई के लिए तहरीर दी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।