आपसी रंजिश में युवक को लाठी से मारकर गिराया फिर चाकू मारकर किया घायल
पोडै़याहाट में लुतीपाथर जंगल के पास दो युवकों कुंदन और नितेश पर हमला किया गया। अजीत ठाकुर और कमलेश ने लाठी और चाकू से कुंदन को गंभीर रूप से घायल किया। नितेश ने शोर मचाकर मदद मांगी। पुलिस ने घायल को...

पोडै़याहाट। नाना घर लुतीपाथर से जा रहे मोटरसाइकिल सवार दो युवक कुंदन ठाकुर एवं नितेश ठाकुर को लुतीपाथर जंगल के पास लाठी से मारकर गिराया।फिर चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।मौका देखकर साथ में बैठे नितेश ठाकुर भाग खड़ा हुआ शोर मचाकर आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी। जानकारी मिलते ही आसपास के लोग एंव नाना घर के परिजन पीड़ित के साथ घटनास्थल पहुंचे।और देखा की घायल कुंदन ठाकुर घटनास्थल पर नहीं है।इसके बाद काफी खोजबीन की।एक घंटा बाद 100 मीटर दूर जंगल में कुंदन ठाकुर को घायल अवस्था में बेहोश पाया और घटना की जानकारी पुलिस प्रशासन को दी।
जानकारी मिलते ही ड्यूटी में तैनात मनोज यादव पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और घायल को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां उपस्थित डॉक्टर ने स्वास्थ्य उपचार किया।घटना में घायल कुंदन ठाकुर के सर में तीन जगह चाकू से वार का निशान है और लाठी से भी मारपीट किया गया है।इस संबंध में साथ में रहे नितेश ठाकुर ने बताया कि हम दोनों मोटरसाइकिल सर्विसिंग कराकर गोड्डा से आ रहे थे।नाना घर लूतीपाथर में खाना खाकर घर रघुनाथपुर जा रहे थे। कुछ दूर जाने के बाद बरगद पेड़ के समीप जंगल से अचानक गांव के अजीत ठाकुर और उनके जीजा जी सहरी गांव निवासी कमलेश निकला और चलती मोटरसाइकिल में कुंदन ठाकुर को सर पर मार दिया जिससे हम दोनो गिर पड़े।इसके बाद जान बचाने के लिए भागने लगे दोनो हमें पीछा किया इस बीच हम शोर मचाना शुरू किया तो आसपास के लोग घटनास्थल पहुंचने लगे और घटना की जानकारी नाना घर मामा को दी।उन्होंने कहा कि इसके पूर्व कुंदन ठाकुर एवं अजीत ठाकुर के बीच आपसी रंजीत में विवाद हुआ था और थाना से समझौता किया गया था।उसके बाद भी उक्त लोगों ने ही घटना को अंजाम दिया है। क्या कहते हैं थाना प्रभारी : विनय कुमार ने बताया कि जानकारी मिलते ही पुलिस फोर्स को घटनास्थल भेजा गया था घायल को स्वास्थ्य उपचार के लिए भर्ती कराया गया है पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है आवेदन मिलते ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।