प्लेटफॉर्म श्रमिकों के लिए ई-श्रम पोर्टल पर विशेष पंजीकरण अभियान 30 मई तक
भारत सरकार के श्रम मंत्रालय ने गोड्डा में प्लेटफार्म श्रमिकों के लिए सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ने हेतु 30 मई तक विशेष पंजीकरण अभियान शुरू किया है। यह अभियान अमेजॉन, फ्लिपकार्ट, जमैटो, स्विग्गी...

गोड्डा। भारत सरकार के श्रम मंत्रालय द्वारा प्लेटफार्म श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। इसी क्रम में जिले में 30 मई तक विशेष पंजीकरण अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान उन श्रमिकों के लिए है जो डिजिटल प्लेटफॉर्म या ऐप आधारित सेवाओं जैसे अमेजॉन, फ्लिपकार्ट, जमैटो, स्विग्गी आदि के माध्यम से कार्य करते हैं। इन्हें प्लेटफार्म वर्कर कहा जाता है। इन श्रमिकों को ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत कर उन्हें स्वास्थ्य बीमा, भविष्य निधि सहित विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ दिलाना इस अभियान का उद्देश्य है। जिला श्रम अधीक्षक बबन कुमार सिंह ने जानकारी दी कि जिले में कार्यरत सभी प्लेटफार्म श्रमिक अपना निबंधन स्मार्टफोन या प्रज्ञा केन्द्र के माध्यम से पूरा करें।
पंजीकरण से संबंधित सहायता के लिए श्रम अधीक्षक कार्यालय, गोड्डा में भी संपर्क कर सकते हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।