Police Seizes Illegal Sand-Laden Tractor in Basantarai छापेमारी अभियान में एक ट्रैक्टर जब्त, Godda Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGodda NewsPolice Seizes Illegal Sand-Laden Tractor in Basantarai

छापेमारी अभियान में एक ट्रैक्टर जब्त

बसंतराय थाना क्षेत्र के कौड़िया नदी से पुलिस ने अवैध बालू लदे एक ट्रैक्टर को जब्त किया। थाना प्रभारी मनीष कुमार यादव की अगुवाई में रात में छापामारी की गई। चालक मौके से भागने में सफल रहा। पुलिस ने खनन...

Newswrap हिन्दुस्तान, गोड्डाSun, 1 June 2025 05:16 AM
share Share
Follow Us on
छापेमारी अभियान में एक ट्रैक्टर जब्त

बसंतराय। बसंतराय थाना क्षेत्र के कौड़िया नदी से अवैध रूप से बालू लदे एक ट्रैक्टर को जब्त किया है। बसंतराय पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बसंत राय थाना प्रभारी मनीष कुमार यादव ने पुलिस बल के साथ देर रात छापामारी अभियान चलाया गया। जिसमें कौड़िया नदी से एक ट्रैक्टर को जब्त कर बसंतराय थाना लाया गया। वही मौके से चालक भागने में सफल रहा। बसंतराय थाना प्रभारी मनीष कुमार यादव ने बताया की पुलिस क गुप्त सूचना मिली थी। कौड़िया नदी से अवैध बालू लेकर एक ट्रैक्टर निकल रहा है। देर रात अवैध बालू के खिलाफ छापामारी कर एक ट्रैक्टर को बरामद कर सुरक्षार्थ थाना लाया गया है।

अग्रिम कार्रवाई हेतु खनन पदाधिकारी को प्रतिवेदन भेजा जा रहा है। थाना क्षेत्र में किसी भी तरह का अवैध धंधा नहीं होने दिया जाएगा। अवैध धंधा को रोकथाम के लिए लगातार छापामारी अभियान चलाया जाएगा। वही इस कार्रवाई से बालू माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।