Ayush Verma Achieves All India Rank 165 in NEET UG 2025 Second Topper from Jharkhand सरिया का आयुष बना नीट में झारखंड सेकेंड टॉपर, Gridih Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsAyush Verma Achieves All India Rank 165 in NEET UG 2025 Second Topper from Jharkhand

सरिया का आयुष बना नीट में झारखंड सेकेंड टॉपर

सरिया के बिनोद वर्मा के पुत्र आयुष वर्मा ने नीट यूजी 2025 में ऑल इंडिया में 165वीं रैंक प्राप्त की है। ओबीसी में उन्हें 38वां स्थान मिला है। आयुष ने 720 में से 635 अंक प्राप्त कर झारखंड का सेकेंड टॉपर...

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहMon, 16 June 2025 05:09 AM
share Share
Follow Us on
सरिया का आयुष बना नीट में झारखंड सेकेंड टॉपर

सरिया। सरिया के कोयरीडीह निवासी बिनोद वर्मा के पुत्र आयुष वर्मा ने नीट यूजी 2025 की परीक्षा में ऑल ओवर इंडिया में सामान्य में 165 रैंक प्राप्त किया है। उसे ओबीसी में 38वां रैंक मिला है। आयुष 720 में से 635 अंक प्राप्त कर झारखंड का सेकेंड टॉपर बना है। सेकेंड टॉपर बनकर आयुष ने सरियावासियों को गौरान्वित किया है। विदित हो की आयुष वर्मा शुरू से ही मेधावी रहा है। आयुष ने मैट्रिक जेएनवी से किया है। उसे मैट्रिक में 87.2% अंक प्राप्त हुए थे। इंटर विज्ञान किरण पब्लिक स्कूल गिरिडीह से वर्ष 2024 में किए, जिसमें 94.2% अंक प्राप्त किया।

आयुष ने कठिन परिश्रम से नीट में शानदार सफलता हासिल की है। इस सफलता का श्रेय आयुष ने माता -पिता व गुरुजनों को दिया है। इस सफलता पर समाजसेवी सह सांसद प्रतिनिधि रामदेव ठाकुर, समाजसेवी सह सहायक शिक्षक रामशंकर ठाकुर, कुशवाहा संघ के प्रखंड अध्यक्ष जय प्रकाश कुमार वर्मा ने शुभकामना दी है। बताते चले कि अब झारखंड के टॉपर एवं सेकेंड टॉपर सरिया के बेटे को ही मिला है। सरिया के हिमांशु कुमार नीट यूपी 2025 में स्टेट टॉपर बने है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।