भोक्ता पर्व पर शिवभक्ति के साथ मेले का आयोजन
पीरटांड़ में लोकआस्था का महापर्व बिशुवा पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने भोक्ता पर्व में शारीरिक यातनाएं सहकर भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने की परंपरा निभाई। विशेष शिवभक्ति के साथ तीन...

पीरटांड़। लोकआस्था का महापर्व बिशुवा पर्व पीरटांड़ प्रखण्ड में जगह जगह मनाया जा रहा है। इस दौरान भोक्ता पर्व में शारीरिक यातना सहकर भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने की अनूठी परंपरा निभाई गई। पीरटांड़ प्रखण्ड के कुड़को, राजो मधुपुर तथा पर्वतपुर में भोक्ता पर्व में महिला पुरूष श्रद्धालुओं ने शिवभक्ति पर अटूट आस्था का परिचय दिया। भोक्ता पर्व के अवसर पर तीन दिवसीय विशेष शिवभक्ति के साथ साथ मेला का भी आयोजन किया गया। इस पर्व को लोकभाषा में भोक्ता पर्व, बिशुवा पर्व तथा चड़क पूजा के नाम से भी जाना जाता है। यह पारंपरिक त्योहार पीरटांड़ में धूमधाम से मनाया जा रहा है। पीरटांड़ प्रखण्ड के कुड़को, पर्वतपुर तथा राजो मधुपुर गांव में यह पर्व श्रद्धा भक्ति के साथ मनाया गया। तीन दिवसीय भोक्ता पर्व में महिला पुरुष श्रद्धालुओं में पूजा आराधना के साथ साथ शारीरिक कष्ट सहकर भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने की परंपरा निभाई। ग्रामीण क्षेत्रों में भोक्ता पर्व के प्रति लोगों की गहरी आस्था भी है। भोक्ता पर्व में शिवभक्ति के साथ पीठ में कील चुभोकर खम्भे के सहारे ऊंचाई में लठ के साथ झूलकर तथा दहकते अंगारे में खाली पैर चलकर भोलेनाथ को प्रसन्न करने की पंरपरा है। कुड़को गांव में शनिवार को शिव मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की गई। मंदिर में पूजा आराधना के अलावा भजन संध्या का भी आयोजन किया गया। इस दौरान महिला पुरुष श्रद्धालु अन्न जल का त्याग कर शिवभक्ति में लीन रहे। रविवार को श्रद्धालुओं ने कील चुभोकर ऊंचे ऊंचे खम्भे में झूलकर भोलेनाथ के प्रति आस्था का परिचय दिया। इस दौरान महिलाएं शिवभक्ति कर पुरुष वर्ग की कुशलता की कामना करते रहे। इस धार्मिक आयोजन के साथ साथ मनोरंजन के लिए मेला का भी आयोजन किया गया। मेला में चाट पकौड़े की दुकान के अलावा नन्हें मुन्हें बच्चों के लिए खिलौने की दुकान आकर्षण का का केंद्र बना रहा। बतला दें कि पालगंज में भी अगले सप्ताह भोक्ता पर्व मनाया जायेगा। भोक्ता पर्व को लेकर पालगंज में तैयारी शुरू हो गई है। श्रद्धालु अभी से ही धार्मिक मान्यता के अनुसार विधियों में जुट गए हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।