Congress District President Visits RaniDih Police Misconduct Allegations Raised कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष पहुंचे रानीडीह, ली जानकारी, Gridih Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsCongress District President Visits RaniDih Police Misconduct Allegations Raised

कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष पहुंचे रानीडीह, ली जानकारी

कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह ने देवरी के रानीडीह गांव का दौरा किया। उन्होंने पुलिस और ग्रामीणों के बीच हुई नोकझोंक की जानकारी ली। महिलाओं ने बताया कि पुलिसकर्मियों ने बकरा खरीदने के...

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहWed, 11 June 2025 05:47 AM
share Share
Follow Us on
कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष पहुंचे रानीडीह, ली जानकारी

देवरी। कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह ने मंगलवार को देवरी के रानीडीह गांव का दौरा किया। जिसमें उन्होंने पिछले बुधवार (4 जून) को ग्रामीणों व देवरी पुलिस के बीच हुई नोकझोंक घटना की जानकारी ली। इस क्रम में रानीडीह गांव की महिलाओं एवं ग्रामीणों के द्वारा जिला अध्यक्ष को बताया गया कि सादे लिबास में आये पुलिसकर्मी बकरा खरीदी करने की बात कहकर मन्नू राय के साथ जोर जबर्दस्ती कर रहे थे। मना करने पर पुलिस कर्मियों के द्वारा महिलाओं व युवतियों के साथ बदसलूकी की गयी। बाद में जिलाध्यक्ष सिंह ने बताया कि वारंटी मन्नू राय आतंकी या हत्या करने का आरोपी नहीं था।

पुलिस ने सादे लिबास में रानीडीह पहुंचकर वारंटी एवं महिलाओं के साथ जिस तरह का सलूक किया वह सही नहीं है। राज्य सरकार एवं पुलिस महानिदेशक के द्वारा पुलिस को आम पब्लिक के साथ मित्रवत व्यवहार अपमाने का निर्देश दिया जा रहा है। लेकिन देवरी में जब से इस थाना प्रभारी की पोस्टिंग हुई है, तब से इनका रिलेशन आम पब्लिक के साथ अच्छा नहीं रहा है। बताया कि साल 2019 में एससी-एसटी एक्ट के तहत दर्ज हुए मुकदमा में कुछ माह पहले समझौता भी हुआ है। किस आधार व शर्त पर समझौता किया जा रहा है, यह जांच का विषय है। उन्होंने बताया कि चार जून को रानीडीह में हुए नोकझोंक के मामले के बाद देवरी थाना की पुलिस के द्वारा हजारीबाग में पढ़ाई कर रहे छात्रों व सूरत में रह रहे मजदूरों पर मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक से मिलकर मामले की बिंदुवार जानकारी दी जाएगी। गिरिडीह के एसपी द्वारा इस मामले में कार्रवाई नहीं की गयी तो राज्य के मुख्यमंत्री व डीजीपी को पत्र प्रेषित कर कार्रवाई की मांग की जाएगी। मौके पर जिला परिषद सदस्य बिमल कुमार सिंह, प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार राय, रघुनंदन सिंह, यूथ के जिलाध्यक्ष पुरषोत्तम चौधरी, कपिलदेव राय, किशोर राय, सत्यानंद कुमार, पप्पू कुमार राय, रामदेव चौधरी आदि थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।