Dangerous Dry Tree Threatens Lives on Bengabad-Madhupur NH Road कभी भी गिर सकता है सूखा पेड़, वन विभाग से हटाने की मांग, Gridih Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsDangerous Dry Tree Threatens Lives on Bengabad-Madhupur NH Road

कभी भी गिर सकता है सूखा पेड़, वन विभाग से हटाने की मांग

बेंगाबाद-मधुपुर एनएच पथ पर कजरो गांव के पास एक सूखा हुआ महुआ का पेड़ राहगीरों के लिए खतरा बना हुआ है। यह पेड़ वर्षों से सूखा है और इसकी टहनियां गिरने लगी हैं। आसपास के निवासियों ने वन विभाग से इस पेड़...

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहSun, 8 June 2025 05:54 PM
share Share
Follow Us on
कभी भी गिर सकता है सूखा पेड़, वन विभाग से हटाने की मांग

बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बेंगाबाद-मधुपुर एनएच पथ पर कजरो गांव के पास सड़क किनारे महुआ का सूखा हुआ विशालकाय पेड़ है। यह पेड़ एनएच पर सफर करने वाले राहगीरों के लिए खतरनाक बना हुआ है। पेड़ वर्षों से सूखे होने के कारण टहनियां टूटकर गिरने लगी है। पेड़ की स्थिति खस्ताहाल बनी हुई है। जिससे पेड़ कभी भी धाराशायी हो सकता है। यह पेड़ मुख्य सड़क के किनारे है। पेड़ से महज पांच फीट की दूरी पर कई लोगों के घर एवं प्रतिष्ठान भी है। पेड़ के बगल से बेंगाबाद-देवघर जाने वाली एनएच सड़क गुजरी हुई है। जिस कारण पेड़ के पास से गुजरना जोखिम से भरा हुआ है।

बावजूद इसके वन विभाग द्वारा कोई आवश्यक पहल नहीं की जा रही है। बतला दें कि डाकबंगला चौक से लेकर गिरिडीह कॉलेज तक सड़क के किनारे दर्जनों सूखे पेड़ हैं जो हादसे को आमंत्रण दे रहे हैं। हालांकि इसके पूर्व वन विभाग द्वारा सड़क के किनारे सूखा पेड़ कटवाने की दिशा में पहल की गई थी। लेकिन फिर इस पर विराम लग गया। बहरहाल, जो भी हो लेकिन कजरो के पास सूखा पेड़ कभी भी हादसा का कारण बन सकता है। एनएच के बगल कजरो गांव निवासी मो मुस्तकीम अंसारी ने कहा कि सूखे पेड़ से सटी हुई उनका दुकान है। वहीं पर घर भी है। घर में परिवार के लोग रहते हैं। बरसात अभी शुरू नहीं हुई है। अगर पेड़ गिरा तो जानमाल की क्षति हो सकती है। उन्होंने वन विभाग से इस पेड़ को हटाने की मांग की है। मो रिजवान अंसारी ने कहा कि सूखा पड़ा पेड़ खतरनाक साबित हो रहा है। तेज हवा चलने पर डाली टूटकर गिर रही है। कहा कि तेज आंधी की चपेट में आकर यह पेड़ कभी भी गिर सकता है। अगर ऐसा हुआ जानमाल की क्षति तय है । उन्होंने बरसात शुरू होने से पूर्व सूखा पेड़ को हटाने की मांग की है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।