डीसी ने सुनी आमजन की समस्याएं
गिरिडीह में जिला दंडाधिकारी रामनिवास यादव ने दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी। विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने व्यक्तिगत एवं सामाजिक समस्याएं रखीं। डीसी ने समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को...

गिरिडीह। जिला दंडाधिकारी सह डीसी रामनिवास यादव ने शुक्रवार को दरबार लगाकर लोगों की फरियाद सुनी। दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से व्यक्तिगत एवं सामाजिक समस्याओं के निराकरण हेतु लोग आये थे। डीसी ने फरियादियों की समस्याएं सुनी। प्राप्त आवेदनों को संबंधित अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए यथोचित कार्रवाई का निर्देश दिया। बारी-बारी से लोगों ने समस्याओं को रखा। इस दौरान कई समस्याओं को मौके पर सलटाया गया। भूमि, दाखिल खारिज, राजस्व, स्वास्थ्य विभाग, पेंशन, राशन, पेयजल, शिक्षा, कल्याण, छात्रवृति आदि से संबंधित विभिन्न आवेदन प्राप्त हुए। सभी आवेदनों पर आवश्यक कार्रवाई हेतु संबंधित विभाग को अग्रसारित किया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।