बगोदर में बैलेट पेपर से हुआ वन बचाव समिति का चुनाव
वन बचाव समिति के सदस्यों ने अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सह सचिव के लिए किया मतदान भुवनेश्वर महतो अध्यक्ष, गायत्री देवी उपाध्यक्ष व सह सचिव चुने गए रामदे

बगोदर में बैलेट पेपर से हुआ वन बचाव समिति का चुनाव वन बचाव समिति के सदस्यों ने अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सह सचिव के लिए किया मतदान भुवनेश्वर महतो अध्यक्ष, गायत्री देवी उपाध्यक्ष व सह सचिव चुने गए रामदेव महतो बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर प्रखंड के अड़वारा पंचायत अंतर्गत तुकतुको एक ऐसा गांव है जहां जंगल की रखवाली के लिए स्थानीय लोग सजग रहते हैं। इसके लिए वन बचाव समिति यहां सक्रिय है और उनके सदस्यों के द्वारा ही जंगल की रखवाली के लिए रोज पहरेदारी की जाती है। पहरेदारी करनेवालों में महिला सदस्य भी होते हैं। 35 साल पूर्व गठित वन बचाव समिति का पुर्नगठन हर तीसरे साल में होता है।
रविवार को यहां वन बचाव समिति का पुर्नगठन किया गया। पंचायत चुनाव की तर्ज पर बैलेट पेपर के माध्यम से चुनाव हुआ। वन कर्मियों की उपस्थिति में वन बचाव समिति के सदस्यों ने लाइन में लगकर अपने चहेते उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान किया। मतदान करने के बाद वोटरों के अंगूठे में स्याही का निशान भी लगाए गए। मतदान प्रक्रिया पूरी कराने में वन बचाव समिति के लोग ही चुनाव कर्मी के रूप में उपस्थित थे। तीन पदों के लिए डाले गए वोट वन बचाव समिति के तीन पदों के लिए चुनाव हुआ। जिसमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सह सचिव का पद शामिल है। वन बचाव समिति के लगभग दो सौ सदस्यों ने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव के पूर्व विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवारों ने अपना नामांकन भी दाखिल कराया था। चुनाव संपन्न होने के बाद मतों की गिनती हुई और फिर रिजल्ट घोषित किया गया। बताया गया कि तीनों पदों के लिए दो-दो उम्मीदवारों ने नामांकन कराया था। अध्यक्ष पद के लिए भुनेश्वर महतो एवं कन्हैया प्रसाद महतो, उपाध्यक्ष पद के लिए गायत्री देवी एवं कांति देवी और सह सचिव पद के लिए रामदेव महतो एवं रुपलाल महतो ने नामांकन पर्चा दाखिल किया था। पूर्व के ही तीनों अधिकारियों को मिला मौका वन बचाव समिति का पुनर्गठन के लिए वोट जरुर डाले गए मगर निवर्तमान अधिकारियों को ही एक बार फिर से मौका दिया गया। अध्यक्ष पद के लिए सर्वसम्मति से भुनेश्वर महतो, उपाध्यक्ष पद के लिए गायत्री देवी एवं सह सचिव पद के लिए रामदेव महतो एक बार फिर से चुने गए। चुनाव परिणाम निकलते ही गांव में जश्न का माहौल दिखा। अपने चहेते उम्मीदवारों की जीत पर लोगों ने खुशी जताते हुए नव निर्वाचित अधिकारियों को बधाई दी है। मौके पर वन कर्मियों में सरफराज आलम, आनंद प्रजापति, मुखिया प्रतिनिधि धनेश्वर मरांडी, पूर्व मुखिया लालजीत मरांडी, समाजिक कार्यकर्ता हेमंत कुमार, विरेन्द्र पटेल, रुपलाल कुमार, पूर्व अध्यक्ष कन्हाय महतो सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। फोटो - 01 जीआरडी 81, वोटिंग के लिए कतार में खड़े वोटर। 01 जीआरडी 82 वोट डालती महिला वोटर।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।