Giridih Chamber of Commerce Elections Scheduled for June 16 2023 चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज गिरिडीह का चुनाव 16 को, Gridih Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsGiridih Chamber of Commerce Elections Scheduled for June 16 2023

चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज गिरिडीह का चुनाव 16 को

गिरिडीह में चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के चुनाव 16 जून 2023 को होंगे। अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष के पदों के लिए नामांकन 14 जून तक किया जा सकता है। नाम वापसी की अंतिम तिथि 15 जून है। चुनाव में 30...

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहFri, 13 June 2025 04:37 AM
share Share
Follow Us on
चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज गिरिडीह का चुनाव 16 को

गिरिडीह, प्रतिनिधि। चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज गिरिडीह इकाई सत्र 2025-27 का चुनाव 16 जून की शाम 6 बजे से निर्धारित है। चुनाव की प्रक्रिया पर्यवेक्षक अशोक कुमार व डॉ ज्ञान प्रकाश की देखरेख में संपन्न होगा। उक्त आशय की जानकारी देते हुए इलेक्शन चेयरमेन अरविंद कुमार ने बताया कि सत्र 25-27 के निमित अध्यक्ष, सचिव व कोषाध्यक्ष पद के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। इन पदों के लिए चुनाव लड़ने को इच्छुक प्रत्याशी निर्धारित शुल्क 1000/- रुपए जमा कर नामांकन फार्म प्राप्त कर सकते हैं। नामांकन पत्र भरने की अंतिम तिथि 14 जून शाम 5 बजे तक निर्धारित है।

नाम वापसी की तिथि 15 जून दोपहर 12 बजे तक निर्धारित की गई है। एक सदस्य एक ही पद के लिए नामांकन कर सकते हैं। एक पद के लिए एक से अधिक उम्मीदवार रहने पर बैलेट पेपर के माध्यम से वोटिंग कराई जाएगी। इस चुनावी प्रक्रिया में मतदाता के रूप में सीसीआई कार्यकारिणी समिति के 30 सदस्य शामिल रहेंगे। चुनावी प्रक्रिया की सारी तैयारी की जा चुकी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।