दहेज हत्या के मामले में दो गिरफ्तार
गिरिडीह नगर पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में दो आरोपियों पंकज सिंह और लाली कुमारी को गिरफ्तार किया है। दोनों को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में केंद्रीय कारा गिरिडीह भेज दिया गया है। यह...
Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहFri, 9 May 2025 03:30 AM

गिरिडीह, प्रतिनिधि। नगर पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बदडीहा निवासी पंकज सिंह एवं लाली कुमारी शामिल है। गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को पुलिस ने अदालत में प्रस्तुत किया जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में केंद्रीय कारा गिरिडीह भेज दिया गया। नगर पुलिस ने बताया कि दोनों नगर थाना कांड संख्या 82/2022 के अभियुक्त हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।