Government Subsidized Rice Seed Distribution Begins in Bogodar Amid Monsoon for Farmers किसानों के बीच अनुदानित मूल्य पर धान बीज का वितरण शुरू, Gridih Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsGovernment Subsidized Rice Seed Distribution Begins in Bogodar Amid Monsoon for Farmers

किसानों के बीच अनुदानित मूल्य पर धान बीज का वितरण शुरू

बगोदर में मानसून के आगमन के साथ धान की खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों को अनुदानित मूल्य पर धान बीज का वितरण शुरू किया गया है। उप प्रमुख हरेन्द्र कुमार सिंह और मुखिया तुलसी महतो ने इस वितरण कार्य...

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहThu, 19 June 2025 05:36 AM
share Share
Follow Us on
किसानों के बीच अनुदानित मूल्य पर धान बीज का वितरण शुरू

बगोदर। मानसून का आगमन हो चुका है। यह मौसम कृषि कार्य के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। इस मौसम में इलाके में धान की खेती बहुतायत होती है। ऐसे में कृषि कार्य को बढ़ावा देने के लिए किसानों के बीच सरकारी स्तर पर अनुदानित मूल्य पर धान बीज का वितरण शुरू हो गया है। बगोदर प्रखंड के दोंदलो - देवराडीह पैक्स में अनुदानित मूल्य पर धान वितरण कार्य का शुभारंभ बुधवार को किया गया। बगोदर उप प्रमुख हरेन्द्र कुमार सिंह एवं मुखिया तुलसी महतो के द्वारा वितरण कार्य की शुरुआत की गई। मौके पर उप प्रमुख ने किसानों से अपील की कि वे पैक्स से धान बीज की खरीदारी करें।

उन्होंने कहा कि कृषि कार्य को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सरकार के द्वारा किफायती दरों में किसानों के बीच धान बीज का वितरण किया जा रहा है। पैक्स के प्रबंधक बिकेस कुमार ने बताया कि दोंदलो पैक्स में पीएनपीएच 24, डीआर आरएच 2, सेवा 7301, आईआर 64, एमटूयू 1010 आदि धान बीज उपलब्ध है। किसानों को अनुदानित मूल्य पर धान का बीज दिया जा रहा है। मौके पर पैक्स के अध्यक्ष सुदेश्वर सिंह, खूबलाल भाई, पूर्व जिप सदस्य सरिता महतो, मंगर महतो, रंजीत सिंह, अभिषेक कुमार, निर्मल कुमार, मंजू देवी, निरपत महतो, कमलदेव विश्वकर्मा आदि उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।