Grand Durga Puja Celebrations Kalash Yatra in Kirtaniyadiha मां दुर्गा की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली गई कलश यात्रा, Gridih Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsGrand Durga Puja Celebrations Kalash Yatra in Kirtaniyadiha

मां दुर्गा की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली गई कलश यात्रा

जमुआ प्रखंड के किरतनियाडीह गांव में दुर्गा पूजा समिति द्वारा नवनिर्मित मंदिर में मां दुर्गा की प्रतिमा की स्थापना के लिए 51 कन्याओं ने कलश यात्रा निकाली। भक्तों ने गाजे-बाजे के साथ यात्रा की और उसरी...

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहThu, 5 June 2025 04:38 AM
share Share
Follow Us on
मां दुर्गा की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली गई कलश यात्रा

जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ प्रखंड क्षेत्र के ग्राम किरतनियाडीह में सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के द्वारा नवनिर्मित दुर्गा मंदिर में मां दुर्गा की प्रतिमा की स्थापना व प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर बुधवार को ढोल नगाड़े, डीजे एवं बैंड बाजे के साथ 51 कुंवारी कन्याओं ने कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा गाजे-बाजे के साथ पूरे गांव का भ्रमण किया। इस कलश यात्रा में सैकड़ों भक्त शामिल हुए वहीं भक्तों ने जमकर जय माता दी के नारे लगाए। गांव का भ्रमण करते हुए कलश यात्रा कर उसरी नदी घाट पहुंची और विधि विधान से पूजन कर कलश में जल भर के मंदिर परिसर पहुंची। जहां पुजारी ने विधिवत कलशों में जल भरकर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ उसे मंदिर परिसर में स्थापित किया।

इस दौरान तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाना है और 2 दिनों के बाद दुर्गा मां की प्रतिमा को स्थापित किया जाएगा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के सभी सदस्य लगे हुए हैं। इस कलश यात्रा में संतोष यादव, राधे यादव, संजय यादव, विजय यादव, लालो यादव, सुधीर यादव, सुभाष यादव, नकुल यादव, बिनोद मोदी आदि शामिल थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।