Retired Railway Employee Robbed of 48 000 in Sariya Market सरिया में रिटायर रेलकर्मी से 48 हजार की छिनतई, Gridih Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsRetired Railway Employee Robbed of 48 000 in Sariya Market

सरिया में रिटायर रेलकर्मी से 48 हजार की छिनतई

शुक्रवार दोपहर सरिया बाजार में एक रिटायर रेलकर्मी से 48 हजार रुपये की छिनतई हुई। बाइक सवार दो युवकों ने घटना को अंजाम दिया। पीड़ित ने बैंक से पैसे निकाले थे, जो शादी की तैयारी के लिए थे। घटना सीसीटीवी...

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहSat, 12 April 2025 05:05 AM
share Share
Follow Us on
सरिया में रिटायर रेलकर्मी से 48 हजार की छिनतई

सरिया, प्रतिनिधि। शुक्रवार दोपहर तीन बजे के आसपास सरिया बाजार में एक रिटायर रेलकर्मी से 48 हजार नगदी की छिनतई कर ली गई। बाइक सवार दो युवकों ने घटना का अंजाम दिया और फरार हो गए। घटना की सूचना तुरंत सरिया पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस छानबीन में जुट गई है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। छिनतई के शिकार सरिया थाना क्षेत्र के बड़की लुतियानो निवासी सह रिटायर रेलकर्मी रूपलाल महतो 80 ने बताया कि वे बैंक ऑफ इंडिया ब्रांच से 48 हजार की निकासी कर रुपये को अपनी साइकिल के थैले में टांगकर ले जा रहे थे। इसके बाद वे सरिया थाना के सामने स्थित एक साईकिल रिपेयरिंग दुकान में साईकिल बनवाने के लिए रुके व वहीं बेंच पर बैठकर अपने बगल में थैला रख लिया। इसी बीच एक युवक थैला उठाकर भागने लगा और पहले से बाइक स्टार्ट कर खड़े युवक के पीछे बैठकर भाग गया। जानकारी के अनुसार बाजार होने के कारण तुरंत लोगों की वहां भीड़ जमा हो गई। इसके बाद भुक्तभोगी ने मामले की जानकारी थाना में दी। पूरा घटना क्रम सामने लगे सीसीटीवी में कैद हो चुका था। उसी आधार पर पुलिस छानबीन में जुट गई है। थाना प्रभारी आलोक सिंह ने बताया कि मामले की जांच हो रही है।

शादी की तैयारी के लिए निकाली थी राशि: पीड़ित ने बताया कि मई के दूसरे सप्ताह में पोती की शादी होनी है जिसकी तैयारी के लिए बैंक से राशि निकासी की थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।