Tragic Suicide in Bihar Village Young Man Hangs Himself Amid Family Dispute युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, Gridih Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsTragic Suicide in Bihar Village Young Man Hangs Himself Amid Family Dispute

युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

बगोदर थाना क्षेत्र के बिहारो गांव में एक युवक ने पारिवारिक विवाद के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शव की पहचान 35 वर्षीय सुरेश मंडल के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया है। पुलिस...

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहSun, 15 June 2025 04:28 AM
share Share
Follow Us on
युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर थाना क्षेत्र के बिहारो गांव का एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। फांसी के फंदे में झूलता हुआ एक फोटो भी सोशल मीडिया में वायरल हुआ है। घटना शनिवार शाम की है। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को जब्त कर लिया है। शव की पहचान बिहारो गांव निवासी 35 वर्षीय सुरेश मंडल के रूप में की गई है। बताया जाता है कि पारिवारिक विवाद के कारण पिछले कुछ दिनों से वह तनाव में रह रहा था। गांव से कुछ दूरी पर महादानीय के पास एक पेड़ से झूलते हुए शव पर लोगों की नजर पड़ी।

तब पुलिस को मामले की सूचना दी गई। घटना के बाद पीड़ित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। बताया जाता है कि वह अपने पीछे पत्नी, एक बेटा, एक बेटी सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गया। थाना प्रभारी विनय कुमार यादव ने कहा कि शव को जब्त कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामले की छानबीन भी की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।