Tribute to Rajendra Das on 17th Martyrdom Day in Dhanwar भाकपा माले ने राजेन्द्र दास का 17 वां शहादत दिवस मनाया, Gridih Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsTribute to Rajendra Das on 17th Martyrdom Day in Dhanwar

भाकपा माले ने राजेन्द्र दास का 17 वां शहादत दिवस मनाया

धनवार प्रखंड के दरियाडीह गांव में भाकपा माले ने राजेन्द्र दास का 17वां शहादत दिवस मनाया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने भ्रष्टाचार पर निशाना साधा और गरीबों की जमीन हड़पने के खिलाफ आवाज...

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहMon, 2 June 2025 05:28 AM
share Share
Follow Us on
भाकपा माले ने राजेन्द्र दास का 17 वां शहादत दिवस मनाया

राजधनवार। धनवार प्रखंड के पाण्डेयडीह पंचायत के दरियाडीह गांव में रविवार को भाकपा माले ने राजेन्द्र दास का 17वां शहादत दिवस मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शंकर दास व संचालन उमेश दास ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में धनवार के पूर्व विधायक राजकुमार यादव शामिल हुए। उन्होंने कहा कि हर साल की तरह इस बार भी राजेन्द्र दास का शहादत दिवस मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राजेन्द्र दास का सपना जमीन की लड़ाई को लेकर था, जिसे पार्टी ने पूरा किया। यादव ने गिरिडीह जिले में फैले भ्रष्टाचार पर हमला बोला। कहा कि राशन वितरण में लूट मची है।

एमओ और डीलर मनमानी कर रहे हैं। अंचल और प्रखंड कार्यालय भ्रष्टाचार के दलदल में फंसे हैं। गरीबों की जमीन छीनी जा रही है। पूरे प्रखंड में भू-माफिया हावी है। अंचल थाना भी भू-माफियाओं के साथ मिलकर काम कर रहा है। इन तमाम सवालों को लेकर उन्होंने बताया कि 10 जून को प्रखंड सम्मेलन गंगापुर में होगा। 16 जून को प्रखंड कार्यालय के सामने जनसमस्याओं को लेकर धरना दिया जाएगा। अगर इसके बाद भी समाधान नहीं हुआ तो पार्टी भूख हड़ताल करेगी। यादव ने कहा कि सीओ द्वारा पर्चा देने की जो बात कही गई थी, उसे दिलाने का काम किया जाएगा। कार्यक्रम को प्रखंड सचिव क्यूम असारी, रामेशवर चौधरी, कौशल्या दास, विनय संथालिया, सगीर अंसारी, राजकुमार दास और परमेश्वर यादव ने भी संबोधित किया। मौके पर दामोदर दास, प्रमोद दास, मनोज दास, सुखदेव राम, धौकल तुरी, अशोक राम, चंपा देवी, रुक्मणि देवी, फुलवा देवी, अनिता दास, मीना देवी समेत दर्जनों लोग शामिल थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।